फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   4 positive found in siddharthnagar

12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 20 Dec 2020 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
4 positive found in siddharthnagar
12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में चार और संतकबीरनगर में आठ लोग हुए संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/संतकबीरनगर। रविवार को आई रिपोर्ट में सिद्धार्थनगर में चार जबकि संतकबीरनगर में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
इससे सिद्धार्थनगर में संक्रमितों की संख्या 3960 और संतकबीरनगर में 3205 तक पहुंच गई है। सिद्धार्थनगर में अब तक 51 और संतकबीरनगर में 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
सिद्धार्थनगर जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले। रविवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3862 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 50 लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को मिले चार मरीजों में नौगढ़ ब्लॉक के शिवाजी नगर में एक और होमियोपेथिक अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। बांसी ब्लॉक के आदिलपुर गांव में एक संक्रमित मिला। बढ़नी ब्लॉक के बनचौरी गांव में एक संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

संतकबीरनगर कार्यालय के अनुसार रविवार को आठ कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 2130 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि रविवार को जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक के चार, बघौली ब्लॉक के एक और नाथनगर ब्लॉक के तीन लोग शामिल हैं। इसके साथ ही 2130 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि 3086 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 75 एक्टिव केस है। 1040 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed