फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   4 complaints in Etawah, 3 complaints in Shohargarh

इटवा में 4, शोहरतगढ़ में 3 शिकायतें दूर हुईं

Sat, 06 May 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 06 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
4 complaints in Etawah, 3 complaints in Shohargarh
शोहरतगढ़ में समाधान दिवस में फरियाद सुनते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी थाना परिसरों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी ने सदर थाना में समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इटवा में 4, शोहरतगढ़ में 3 और सदर में एक मामले का मौके पर समाधान करया गया।
विज्ञापन

सदर थाना में हुए समाधान दिवस सुनवाई में कुल 9 मामले प्रस्तुत किए गए। इसमें 6 राजस्व व 3 पुलिस से संबंधित मामले रहे। पुलिस से संबंधित एक मामले का तत्काल निस्तारण किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता एसपी सत्येंद्र कुमार ने की। इस दौरान एएसपी अशोक कुमार, सीओ सदर अकमल खान, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार, चौकी इंचार्ज पुरानी नौगढ़ अभिमन्यु सिंह, एसआई हरि नारायण दीक्षित, विनोद सिंह, अब्बास हुसैन, आरक्षी जीतेंद्र वर्मा, सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना में समाधान दिवस की अध्यक्षता सीओ जटाशंकर राव ने की। कुल छह मामले आए। तीन मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसओ रविंद्र प्रताप सिंह, कानूनगो राधेमोहन पांडेय, हलका लेखपाल सुधीम श्रीवास्तव, एसआई सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे। चिल्हिया थाना में तहसीलदार मंजूर अहमद अंसारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस में चार मामले प्रस्तुत किए गए। एक ही मामले का निस्तारण किया गया। इस दौरान चिल्हिया एसओ एसके सरोज, एसआई वशीर अहमद आदि मौजूद रहे। इटवा थाना में समाधान दिवस सुनवाई में दस मामले प्रस्तुत किए गए। चार मामलों का निस्तारण किया गया। एसडीएम जुबेर बेग, एसओ रणधीर कुमार मिश्र, एसआई दद्दन राय सहित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed