फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   39 farmers received compensation for crop damage, and cheques worth Rs 18 lakh were distributed.

Siddharthnagar News: 39 किसानों फसल क्षति का मुआवजा मिला, वितरित हुए 18 लाख रुपये के चेक

Thu, 16 Apr 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
39 farmers received compensation for crop damage, and cheques worth Rs 18 lakh were distributed.
शोहरतगढ़। स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार को आगजनी से नष्ट हुई गेहूं की फसल का मुआवजा किसानों को दिया गया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा और एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने 39 किसानों में 18 लाख 23 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अज्ञात कारणों से जिन किसानों के खेतों में गेहूं की फसल जल गई थी, उन्हें मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्नि दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत चेक वितरित किया गया है। कहा कि किसानों व्यापारियों और कर्मचारियों के हित में डबल इंजन की सरकार सदैव तत्पर रहती है। पहले की सरकार में सालों बाद फसल का मुआवजा दिया जाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक हफ्ते के अंदर पीड़ित किसानों को सहायता राशि मिल जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि पीड़ित किसान हनुमंत कुमार, सगीर अहमद, राम प्रताप सावित्री, ज्ञानेश्वरी, मीना, रहीशुन, जोगमती सहित 39 किसानों को चेक वितरित किए गए हैं। कहा कि जिन किसानों के खेतों में अज्ञात कारणों से गेहूं का फसल जल गया है, उनकी क्षति का आंकलन करने के लिए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को निर्देश दिए गए थे कि पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ आख्या समय से प्रस्तुत कर दें, जिससे सूची शासन को भेज दी जाए। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह,नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, हरीश वर्मा, रामदास मौर्या आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed