{"_id":"5f538b238ebc3e3a211d474f","slug":"37-officer-notice-siddharthnagar-news-gkp3643411150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर 37 अफसरों को नोटिस 15-27-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर 37 अफसरों को नोटिस 15-27-17
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम में शिथिलता पर 37 अफसरों को नोटिस
ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने का आरोप
आठ जिलास्तरीय समेत तहसील और ब्लॉक के अफसर शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। ऑनलाइन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण नहीं करने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। आठ जिलास्तरीय समेत तहसील और ब्लॉक से जुड़े 37 अधिकारियों को चेतावनी पत्र निर्गत किया गया है। इसके बाद भी निदान नहीं करने वालों पर कठोर कार्रवाई की हिदायत दी है।
ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा में 37 अफसर ऐसे मिले, जिनके स्तर से समयबद्ध निदान करने की पहल नहीं की गई है। डीएम दीपक मीणा ने सभी को चेतावनी पत्र निर्गत किया, साथ ही समय रहते निस्तारण शून्य नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात लिखी है। इन अधिकारियों में अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड, परियोजना अधिकारी नेडा, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, सहायक निबंधक सहकारी समितियां समेत पूर्ति निरीक्षक डुमरियागंज, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बढ़नी, खंड विकास अधिकारी बर्डपुर, नौगढ़, बढ़नी, भनवापुर और बांसी, प्रभारी चिकित्साधिकारी इटवा, नौगढ़, बर्डपुर, भनवापुर, मिठवल, डुमरियागंज, शोहरतगढ़, सहायक विकास अधिकारी पंचायत खुनियांव, उसका बाजार, खेसरहा, नौगढ़, बांसी, भनवापुर, बढ़नी और मिठवल, खंड शिक्षा अधिकारी इटवा, खुनियांव, शोहरतगढ़, बाल विकास परियोजना अधिकारी बर्डपुर और मिठवल शामिल हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि चेतावनी पत्र निर्गत किया गया है। इसके बाद भी निस्तारण में रुचि नहीं दिखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।