{"_id":"5e30728a8ebc3e4b294d2319","slug":"36-thousand-looted-siddharthnagar-news-gkp338867418","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के सामने से 36 हजार रुपये की छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के सामने से 36 हजार रुपये की छिनैती
विज्ञापन
शहर के यूनियन बैंक पर जांच करते एसओ
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक के सामने से 36 हजार रुपये की छिनैती
नगर के यूनियन बैंक में रुपये जमा करने के लिए आया था युवक
सीसीटीवी कैमरा और मौजूद भीड़ को नहीं लगी भनक, न युवक ने किया शोर
सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तरीके से जांच में जुटी सदर पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नगर के बांसी स्टैंड के पास स्थित यूनियन बैंक के सामने बैंक में 36 हजार रुपये जमा करने आए एक युवक से छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार दिन में 12 बजे की है। भीड़भाड़ के बीच छिनैती की वारदात का न तो किसी को पता चला और न ही पीड़ित ने शोर मचाया, जिससे लोग मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सोर्स के जरिए मामले की छानबीन में जुटी है।
सदर थाना क्षेत्र के रेहरा गांव निवासी रविंद्र कुमार के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के बभनी लंगड़ी गांव निवासी उषा देवी का नगर के यूनियन बैंक में खाता है। वह बुआ का 36 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए मंगलवार को यूनियन बैंक पर आया था। उसका कहना है कि इसी बीच दो लोगों ने रुपये छीन लिया और वह उनके पीछे पकड़ने के लिए भागा, लेकिन वे रुपये लेकर निकल गए। इसके बाद उसने मामले की जानकारी डॉयल-112 पर पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसओ सदर आरबी सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना देने वाले रविंद्र से पूछताछ की। छिनैती के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली गई तो लोगों ने बताया कि न तो छिनैती होते हुए देखा गया और न ही युवक ने शोरगुल किया। वहीं, सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने देखा तो युवक बैंक में प्रवेश करते हुए अकेले दिखा। उसने 36 हजार रुपये का बाउचर भी भरा था। भीड़भाड़ के बीच छिनैती की और किसी को जानकारी नहीं हुई। पीड़ित ने शोर भी नहीं किया। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस युवक को लेकर थाने चली गई है। इस संबंध में एसओ आरबी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। मामला संदिग्ध लगा रहा है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।