{"_id":"666396310e18659277017cd4","slug":"35-thousand-employees-arrested-for-taking-bribe-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118692-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में 35 हजार रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में 35 हजार रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार
Sat, 08 Jun 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में शक्ति दुरुपयोग जांच आयोग के बुटवल की टीम ने चंद्रौटा नापी कार्यालय के सर्वेक्षक बेचन प्रसाद गुप्ता को 35 हजार रुपये रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, अथॉरिटी की टीम ने गुप्ता को रंगेहाथ उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह कृषि भूमि का हिस्सा अलग-अलग कराने की बात कहकर ग्राहक से 35 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। अथॉरिटी ने उन्हें ऑफिस के बाहर पास के एक होटल से हिरासत में ले लिया। नापी कार्यालय चंद्रौटा के प्रमुख गोविंदराज जोशी ने बताया कि रिश्वत के साथ कार्यालय कर्मचारी की गिरफ्तारी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन