{"_id":"57700a6f4f1c1bcb7379ab38","slug":"35-940-trees-will-be-planted-in-belhr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलहर में रोपे जाएंगे 35940 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलहर में रोपे जाएंगे 35940 पौधे
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर सभागार में प्रशिक्षण देते डीएफओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पूरे प्रदेश में एक साथ 11 जुलाई को पांच करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। जिले को आवंटित 6 लाख 7500 पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए रविवार को विकास भवन के अंबेडकर सभागार में प्रशिक्षण बैठक हुई। इसमें अभियान की कार्ययोजना तैयार करते हुए सभी को पूरी निष्ठा से दायित्वों के निर्वहन को प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण में डीएफओ वीपी जायसवाल ने बताया कि पौधरोपण के लिए पूरे जिले में 103 साइट चयनित किए गए हैं। सबसे बड़ा क्षेत्र खेसरहा रेंज के बेलहर-4 सी में है। यहां 19.78 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 35940 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान में 4 से 8 फीट तक के पौधे ही लगाए जाएंगे।
सभी नोडल अधिकारी व कर्मचारी इसके अनुसार अभी से तैयारी कर लें। गड्ढों की खुदाई व अन्य प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर लें। जल्द ही पौधों की खेप हर क्षेत्र में पहुंच जाएगी। 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से 12 जुलाई को सुबह 11 बजे तक की अवधि में यह लक्ष्य पूरा करना है।
विज्ञापन
सबकी सहभागिता से ही यह लक्ष्य हासिल होगा। प्रशिक्षण में एसडीओ आलोक सक्सेना, रेंजर हरिशंकर शुक्ला, रामश्रृंगार मिश्रा, अशोक सिंह, त्रिलोकीनाथ चौधरी, वन दरोगा दीपक श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, भूपेश शुक्ला, गौरीशंकर, वन रक्षक जगदीश, अलताफ आदि मौजूद रहे।