{"_id":"65b5542eab522d922805df84","slug":"33-kg-ganja-recovered-four-arrested-on-smuggling-charges-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-111979-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 33 किलो गांजा बरामद, तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 33 किलो गांजा बरामद, तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
- स्कार्पियो कार से तस्करी करता था अन्तरराज्यीय गिरोह
- उड़ीसा और बंगाल से लाते थे नशीला पदार्थ, पूर्वांचल में करते थे बिक्री
- एसओजी और बांसी पुलिस ने क्षेत्र के तिलौरा के पास से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गांजा तस्करी करके पूर्वांचल में नशे का धंध करने वाले गिरोह के चार सदस्य शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसओजी और बांसी कोतवाली की टीम ने बांसी- खलीलाबाद मार्ग पर स्थित तेलौरा गांव के पास से उन्हें गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बरामद स्कार्पियो से 33 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस का दावा है कि तस्करों के इस गिरोह का नेटवर्क उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। जो वहां से लाकर पूर्वांचल के जनपदों में बेचते थे। पूछताछ करने के बाद मादक पदार्थ की तस्करी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ का अवैध धंधा करने वालों की धर पकड़ के लिए एसओजी की टीम लगाई गई थी। शुक्रवार को टीम को जानाकरी मिली कि गांजा बेचने वाले गिरोह के कुछ लोग एक स्कार्पियो से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसओजी, सर्विंलांस और बांसी कोतवाली की पुलिस बताए स्थान बांसी- खलीलाबाद मार्ग पर स्थित तेलौरा गांव के पास चेकिंग करने लगी। इसी बीच एक स्कार्पियो आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने रोका तो गाड़ी में सवार सभी लोग सहम गए।
तलाशी में 33 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान आलमगीर शेख निवासी मगुरही टेपरा थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा, काशीनाथ गिरी, निवासी टड़वां सपही थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, चंदन यादव, पूरन यादव निवासी सोना भवानी थाना ठकरहां जनपद पश्चिमी चंपारन बिहार के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -
उड़ीसा से पश्चिम बंगाल तक फैला है नेटवक
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उड़ीसा व पश्चिम बंगाल से स्कार्पियो से गांजा लाते हैं। फिर एक- एक किलो के पैकेट में रखकर कुशीनगर से लखनऊ तक बेचते हैं। हम लोग पश्चिम बंगाल से माल खरीदकर बिहार के रास्ते गोंडा ले जा रहे थे। रूट डायवर्जन की वजह से खलीलाबाद से बांसी, उतरौला होकर जाने वाले थे कि चेकिंग के दौरान पकड़ लिए गए।
पुलिस टीम में सीओ सतीशचंद पांडेय, कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसआई मनोज श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।