{"_id":"5caf61f2bdec2213f22d358b","slug":"31554997746-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सखी पोलिंग बूथ’ पर रहेंगी सिर्फ महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सखी पोलिंग बूथ’ पर रहेंगी सिर्फ महिलाएं
Thu, 11 Apr 2019 10:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
महिला मतदाताओं को बूथों पर सहूलियत देंगी ‘सखियां’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में आधी आबादी को पूर्ण भागीदारी के लिए चुनाव आयोग ने इस बार अनूठी पहल की है। जिले के हर विधानसभा में एक-एक सखी पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सुरक्षाकर्मी से लेकर पीठासीन अधिकारी तक सभी महिलाएं ही रहेंगी। इसे सखी बूथ के अलावा ‘पिंक पोलिंग बूथ’ भी कहा जाएगा।
निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने आधी आबादी अपने मतों का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा कर सकें, इसे लेकर गंभीर है। यही वजह है कि उन्होंने सखी बूथ को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया है कि हर विधानसभा में एक-एक सखी बूथ का गठन किया जाए। इन बूथों पर समस्त पोलिंग स्टॉफ, पीठासीन अधिकारी प्रथम से लेकर तृतीय तक महिलाएं होंगी। इसमें सुरक्षा के लिहाज से महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी, जो पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहेंगी। बताया जाता है कि यह बूथ ऐसे स्थानों पर बनाए जाएंगे, जहां पर महिला वोटरों की संख्या अधिक हो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम गुप्ता ने बताया कि आयोग की तरफ से पहली बार महिला वोटरों के लिए सखी बूथ या पिंक पोलिंग बूथ का गठन किया जाएगा। बूथ पर तैनात होने वाली सभी मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी महिलाएं ही होंगी।
कोई भी बूथ राजनीतिक दल के रंग से न रंगा जाए
चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी बूथ पॉलिटिकल पार्टी के कलर से नहीं रंगा होना चाहिए। ऑल वूमेन मैनेज्ड पोलिंग बूथ को खूबसूरत बनाने के लिए बेहतर साफ-सफाई के निर्देश भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं के पहनावे भी किसी पॉलिटिकल पार्टी के रंग में नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
एक नजर मतदाताओं पर
महिला मतदाता- 857498
पुरुष मतदाता- 1007793
अन्य मतदाता- 174
कुल मतदाता- 1865465
मतदान केंद्र- 1600
मतदेय स्थल- 2248
सखी पोलिंग बूथ- 5