फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बूथों पर मेडिकल वालींटियर की भूमिका में रहेंगी आशा क1ार्यकर्ता

बूथों पर मेडिकल वालींटियर की भूमिका में रहेंगी आशा क1ार्यकर्ता

Mon, 01 Apr 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
बूथों पर मेडिकल वालींटियर की भूमिका में रहेंगी आशा क1ार्यकर्ता
बूथों पर मेडिकल वालेंटियर की भूमिका में रहेंगी आशा कार्यऽर्ता
विज्ञापन

फोटो- मेडिकल किट तैयार करते स्वास्थ्य कर्मी
- पीठासीन अधिकारी के साथ आशा के पास रहेगा मेडिकल किट
- हर बूथों पर तैनात की जाएंगी, अधिकता पर पड़ोस के बूथ पर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। इस बार के लोकसभा चुनाव में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम साबित होगी। मतदान के दिन जनपद के 2248 बूथों पर एक-एक कार्यकर्ताओं को मेडिकल वालेंटियर के रूप में तैनात की जाएंगी। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों व अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है।
लोकसभा चुनाव में जनपद की एक मात्र संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज में मतदान छठवें चरण के तहत 12 मई को होगा। इसके लिए मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जिले में 2556 आशा कार्यकर्ताओं में 2248 की ड्यूटी हर बूथों पर मेडिकल वालेंटियर के रूप में तैनात दी जाएगी। शेष को रिजर्व रखा जाएगा। प्रथम वरीयता क्षेत्रीय बूथ होगा। अधिकता अथवा कम पड़ने की दिशा में पड़ोस के बूथ पर लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि पहली बार पीठासीन अधिकारियों के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को भी मेडिकल किट मुहैया कराया जाएगा। जिसका उपयोग आमजन के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन


मेडिकल किट में 8 प्रकार के दवा होंगे
बूथों पर पीठासीन अधिकारियों को मिलने वाले मेडिकल किट में बुखार, एंटीबायोटिक, गैस, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, जीवन रक्षक घोल, गांव में लगाने के लिए मरहम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किट बनाने की कवायद तेज
जनपद के 2248 बूथों के लिए पीठासीन अधिकारियों व आशा कार्यकर्ताओं के लिए लगभग पांच हजार किट तैयार किए जाने का लक्ष्य है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चौधरी, चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार मिश्रा के निर्देशन में दिनेश मिश्रा, रमेश कुमार, उमेश कुमार, संतोष श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मौर्या, पटेश्वरी प्रसाद चौरसिया बनाने में जुटे हैं।


बूथों पर आशा कार्यकर्ता मेडिकल वालेंटियर के रूप में मौजूद रहेंगी। अधीक्षकों को अलर्ट रहने की भी हिदायत दी गई है। एएलएस समेत सभी एंबुलेंस को 24 घंटे मुस्तैद रहने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।
डॉ.आरके मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed