फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   run for unity

एकता के लिए दौड़े लोग, लौह पुरुष के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Wed, 31 Oct 2018 10:33 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 31 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
run for unity
सरदार पटेल की जयंती के अवसर बुधवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय पर हुए आयोजन में सांसद समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिले की सभी तहसीलों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। इन आयोजनों में डेढ़ किलोमीटर तक बड़ी संख्या में लोगों ने दौड़ लगाई। दौड़ के बाद आयोजित कार्यक्रमों में लोगों सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर पेट्रोल तिराहे से हाईडिल तिराहे तक आयोजित रन फॉर यूनिटी की अगुवाई सांसद जगदंबिका पाल ने की। यहां सांसद ने कहा कि सरदार पटेल ने छोटी-छोटी रियासतों का विलय कराकर देश को एकता के सूत्र में बांधा। जिससे सशक्त भारत निर्माण संभव हुआ। देश के एकीकरण के लिए लौहपुरुष पुरुष को सदियों तक याद किया जाएगा। सांसद ने लोगों से राष्ट्र एकता के लिए कार्य करने की अपील की। जिससे देश और समृद्ध और सशक्त हो सके। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, डॉ चंद्रेश उपाध्याय, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, दीपक मौर्या, हेमंत जायसवाल, राजेेंद्र पांडेय, दिलीप चत़ुर्वेदी, ओमकार नाथ पांडेय मौजूद रहे।विकास भवन के आंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। वहीं सांसद और पीडी संतकुमार की मौजूदगी में आदर्श वृद्धा आश्रम में भोजन वितरण किया। सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, अपर एसडीएम उमेश चंद्र निगम मौजूद रहे। पुलिस लाइंस में आयोजित रन फॉर यूनिटी में डॉ चंद्रेश उपाध्याय, आरआई सीबी सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अरुण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बांसी में कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह के नेतृत्व में दौड़ का आयोजन हुआ। रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका से शुरू हुई दौड़ का समापन माधव बाबू पार्क में हुआ। यहां आयोजित सभा में मंत्री ने लोगों को सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। यहां केशभान राय, ईश्वर चन्द दुबे, हरिशंकर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार कुंवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय कांत चतुर्वेदी, कुंवर अभय प्रताप सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, दशरथ चौधरी, आनंद मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। पालिका कार्यालय बांसी में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, सभासद मो. इरफान, अरुण गुप्ता, अकबर अली, रवींद्र वर्मा, परमात्मा, विश्राम, मो. अकरम पप्पू , नीलेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटवा में विधायक सतीश चंद्र द्विवेदी की अगुवाई में रन-फॉर-यूनिटी का आयोजन हुआ। इसमें माहताब आलम, रमाकांत द्विवेदी, अष्टभुजा पांडेय, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, एसओ अखिलानंद उपाध्याय, बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, संत प्रसाद मिश्रा, राम बचन दूबे, शिव नाथ चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, सुरेश्वर पुरी ने भाग लिया।
परसा प्रतिनिधि के अनुसार, ढेबरुआ में प्रभारी थाना निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व थाने जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसआई सुुुुग्रीवचंद, आनंद मोहन तिवारी, रामबहादुर, आदर्श श्रीवास्तव, विजय यादवर, हरिशंकर पासवान, रवींद्र यादव आदि मौजूद रहे।

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के रामलीला मैदान में सुबह सात बजे से विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में लोगों ने बेदौला तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ लगाई। यहां दौड़ के बाद सभा का आयोजन हुआ। यहां लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसी क्रम में विधायक ने बदलिया चौराहे पर सरदार पटेल स्मारक द्वार का शिलान्यास भी किया। इस दौरान भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव, मनोज मौर्या, राजूपाल, अशोक अग्रहरि, अजय पांडेय, अखिलेश उर्फ नीरज त्रिपाठी, शंभू प्रसाद अग्रहरि, वासुदेवधर दूबे, राम आशीष पांडेय, रमेश पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, संतोष सैनी, लालजी शुक्ला, बब्लू तिवारी, अरून दूबे, रमेश सोनी, हरिप्रकाश अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र दयानंद एवं आर्य कन्या विद्यालय के प्रांगण में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीपी त्रिपाठी, सुरेंद्र मिश्रा, अरविंद झा मौजूद रहे।शोहरतगढ़ में विधायक चौ. अमर सिंह की अगुवाई में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, रामशंकर यादव आदि मौजूद रहे।


विवि में पटेल व इंदिरा गांधी को याद किया गया
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु में बुधवार को वाणिज्य विभाग भवन में देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलसचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण का श्रेय सरदार पटेल को को ही जाता है। विभागाध्यक्ष दीपक बाबू ने कहा कि पटेल को सरदार की उपाधि सत्याग्रह की सफलता के बाद वहां की महिलाओं ने दी थी। इस अवसर पर आचार्य दिनेश प्रसाद, उप सचिव महेंद्र कुमार, डॉ. अरुण द्विवेदी, डॉ. एसएन पांडेय, डॉ. रीना सिंह, दीपिका श्रीवास्तव, अतुल रावत, गणेशकांत उपाध्याय, राजकमल, रामनेवास, मनोज मिश्रा, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार, संजय बाबू पांडेय आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ के शिवपति पीजी कॉलेज और रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज के छात्रों ने रैली निकाल एकता का संदेश दिया।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed