{"_id":"5bbe30fe867a5528677b9724","slug":"31539191038-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों को मिले राज्यकर्मी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों को मिले राज्यकर्मी का दर्जा
siddharthnagar
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण प्रहरी संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। ग्रामीण प्रहरी संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक कर कलेक्ट्रेट से लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली निकाली। रैली के दौरान ही डीएम की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी और एएसपी को दिया। ये लोग सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर भी पहुंचे। सांसद के न मिलने पर कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन दिया। सीएम को संबोधित ज्ञापन में चौकीदारों को स्थाई किए जाने और विभिन्न सुविधाओं की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि सरकार चौकीदारों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जो गलत है। हम अपनी मांगों को पूरा करवाने के बाद ही दम लेंगे। बिहार की तरह से यहां भी चौकीदारों को राज्य कर्मचारी को दर्जा देते हुए सुविधाएं दी जाएं। चौकीदारों को स्थाई कर दिया जाए, जिससे उन्हें ड्यूटी करने में सहूलियत मिले। स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक मानदेय 1500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह होमगार्ड व पीआरडी जवानों की तरह वर्दी दी जाए। थाने में ड्यूटी करने वाले चौकीदारों को कमरा आवंटित किया जाए। इस दौरान बालमुकुंद त्रिपाठी, रामभवन, काशीराम, कृष्णकुमार, कृष्ण कुमार पांडेय, इसहाक, चंद्रबलि, राजकुमार, मन्नू यादव, रामराज मौर्य, निर्मला, प्रिया आदि मौजूद रहीं।