फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लगातार बारिश से बढ़ रहा है राप्ती नदी का जलस्तर

लगातार बारिश से बढ़ रहा है राप्ती नदी का जलस्तर

Wed, 05 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
लगातार बारिश से बढ़ रहा है राप्ती नदी का जलस्तर
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते डुमरियागंज से होकर बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के जलस्तर मेें वृद्धि की खबर के बाद नदी के तट व बाढ़ के निशाने पर हर बार आने वाले गांवों के लोगों की दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। संभावित खतरे से बेखबर प्रशासन की सुस्ती लोगों की मुसीबत बढ़ा सकती।
विज्ञापन

डुमरओयागंज तहसील क्षेत्र का बड़हरा, बीरपुर, डुमरिया, बिथरिया, बगहवा, नेबुआ, शाहपुर, कटया, मछिया आदि गांव नदी तट पर बसा हुआ है। हर बार सैलाब आने पर यहां को लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। नदी की कटान और बाढ़ इन गांवों की सैकड़ों बीघा फसल को अपने आगोश में लेकर किसानों के अरमानों पर पानी फेरती है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद डुमरियागंज टाउन से होकर बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की खबर ने नदी तट पर बसे गांवों के लोगों में दहशत बढ़ने लगी है। क्षेत्र के बगहवा, बिथरिया, गागापुर, बिजौरा गांव में राप्ती नदी कहर बनकर टूटती है। बड़हरा गांव निवासी अनिल ने बताया कि हर साल बाढ़ की भयावह स्थिति देख बरसात के दिनों मेें ग्रामीणों को गांव खाली कर दूसरे जगह जाकर रहना पड़ता है। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के किनारे हो रहे कटान को रोकने के लिए कोई रोकथाम नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के निबरी, रामकरन, गोबरे, खुशहाली, लड्डन, दुर्गेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, एसडी मिश्रा, रमजान, फिरोज, जफर आदि ने प्रशासन से कटान व बाढ़ से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए जाने मांग की है। बुधवार को भी पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससेें राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ता रहा। नेपाल की पहाडिय़ों में हो रही बारिश का पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने व बाढ़ आने खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

प्रशासन को नहीं है जलस्तर बढ़ने की जानकारी
डुमरियागंज। नगर से होकर बहने वाली राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर पर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अभी वह बाहर हैं और उन्हें नदी का जलस्तर बढने की जानकारी नहीं है। वहीं तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मै बुधवार की सुबह ही जिला मुख्यालय पर आयोजित मीटिंग में शामिल होने के लिए आ गया था। डुमरियागंज पहुंचने पर नदी के बढ़ने की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों के जलस्तर की स्थिति::
नदी जलस्तर 4 जुलाई 5 जुलाई (मीटर)
राप्ती 82.31 82.58
कूड़ा 79.30 79.70
घोघी 83.00 83.10
बूढ़ी राप्ती 82.95 81.79
बानगंगा 89.40 89.40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed