{"_id":"595cdd744f1c1b25588b4ab4","slug":"31499258228-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षारोपण के साथ वृक्षों का संरक्षण भी जरूरी-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षारोपण के साथ वृक्षों का संरक्षण भी जरूरी-डीएम
Updated Wed, 05 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विकास खंड नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय बसौना में डीएम कुणाल सिल्कू की अध्यक्षता में वन महोत्सव व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन में पेड़-पौधों का बहुत बड़ा महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ वृक्षों के सरंक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए। स्कूली बच्चे घर जाकर अपने अभिभावकों के बीच वन महोत्सव व वृक्षों की उपयोगिता के बारे में बताएं, जिससे लोग पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें। डीएम ने स्कूली बच्चों के साथ उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों को वन संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यालय परिसर में पाकड़ का पौधा लगाया और बच्चों को ड्रेस व पुस्तक वितरित किया। अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
डीएफओ बीके मिश्र ने कहा कि स्कूली बच्चे वन महोत्सव कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर पौधरोपण व वृक्षों के संरक्षण की दिशा में शिक्षा के साथ बेहतर कार्य करेंगे। पाकड़, आंवला आदि वृक्ष पर्यावरण व औषधि की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इस दौरान बीएसए अरविंद कुमार पाठक, उप प्रभागीय वनाधिकारी आलोक सक्सेना, बीईओ सीमा पांडेय, क्षेत्रीय वनाधिकारी नौगढ़/बांसी राम प्रताप शुक्ल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, फारेस्टर सुभाष चंद्र त्रिपाठी, विवेक कुमार मिश्र व अन्य कर्मचारी व शिक्षक आदि मौजूद रहे