फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   धूमधाम से निकाली गई जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा

धूमधाम से निकाली गई जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा

Sun, 25 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा
लोटन (सिद्धार्थनगर)। लोटन बाजार स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर से हर साल की भांति रविवार को गाजे-बाजे के साथ रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बडी़ संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लोटन बाजार के दक्षिण स्थित घोघी नदी तट पर भगवान जगन्नाथ स्वामी का काफी पुराना मंदिर है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उड़ीसा के जगन्नाथ धाम की तर्ज पर हर वर्ष लोटन में भी जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा निकाली जाती है।
विज्ञापन

रथ को मंदिर में स्थित चंदन की लकडी़ से बने भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलदाऊ व शुभद्रा की मूर्तियों को ट्राली पर रख कर, रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा को प्रमुख प्रतिनिध जमीर अहमद, प्रधान संघ अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, लोटन प्रधान प्रतिनिधि अवध राम साहनी, राकेश सिंह ने रवाना किया। यात्रा में गणेश स्वरुप हाथी आगे आगे चल रही थी। मंदिर से निकली रथ यात्रा कोतवाली होते हुए पेट्रोल पंप तक व फिर कस्बे से होते हुए मंदिर पर पहुंची। मंत्रोच्चार के बाद मूर्तियों को उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया। मंदिर के महंत राम शरण दास के मुताबिक उडी़सा की तर्ज पर लोटन में रथ यात्रा की शुरुआत वर्ष 2002 में जिले के तत्कालीन डीएम एनएन पांडेय ने शुरू की थी। यात्रा में वीरेंद्र नाथ पांडेय, प्रेम चंद मोदनवाल, सुखदेव पांडेय, अंकित सिंह, केशव राजभर, प्रदीप गुप्ता, सुनील सिंह, महेश प्रसाद कन्नौजिया, मूसे सिंह, लौहर पांडेय, गोधर बाबा, शिवम विश्वास, मंटू जायसवाल, शरद सिंह, सन्नी सिंह, रामनिवास यादव, विक्की कसौधन, अमर नाथ जायसवाल, नंदलाल मोदनवाल आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए सीओ सदर अकमल खां, इंस्पेक्टर अलीगढ़वा गोपाल स्वरूप बाजपेयी, जोगिया कोतवाली से विकास सिंह, उसका के एसओ संतोष कुमार, मोहाना एसओ रामविलास यादव व कोतवाली प्रभारी रामेश्वर यादव मय फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed