फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   31 people found corona infected in the district including 19 people in civil court

दीवानी कचहरी में 19 लोगों सहित जिले में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 12 Jan 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
31 people found corona infected in the district including 19 people in civil court
दीवानी कचहरी में 19 लोगों सहित जिले में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को 31 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दीवानी कचहरी में हुई जांच के बाद 19 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि अधिवक्ताओं की जांच नहीं हो पाई। सतर्कता बरतते हुए न्यायालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने न्यायालय खुलने पर परिसर में मास्क लगाकर आने की अपील की है।
न्यायालय प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को एक कर्मी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने परिसर में पहुंची। 115 लोगों की जांच रिपोर्ट आई तो पता चला कि 20 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। न्यायालय परिसर को सैनिटाइज करने के उद्देश्य से 13 और 14 जनवरी को न्यायालय बंद करने का आदेश जारी हो गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अंगद प्रसाद ने आदेश जारी करके कहा है कि सीएमओ की अनुशंसा पर दो दिन न्यायालय को बंद रखा जाएगा। उधर, सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एवं महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बिना मास्क के न्यायालय में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। न्यायालय खुलने के बाद कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए हुए परिसर में मिला तो उससे अर्थदंड जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 31 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 116 हो गए हैं। नौगढ़ में सर्वाधिक 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली, जिनमें जिला अस्पताल की ओपीडी में तीन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार एसएसबी कैंप के छह जवान भी अब तक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बांसी केे चार, डुमरियागंज, जोगिया, उसका में दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बढ़नी, बर्डपुर, बांसी, लोटन व मिठवल में एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि बुधवार दोपहर तक की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 31 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। दीवानी कचहरी में 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली है, मगर यह रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट नहीं है।

न्यायालय बंद करने का आदेश
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव चंद्रमणि ने बुधवार देर शाम न्यायालय बंद करने का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, जनपद सिद्धार्थनगर न्यायालय में 19 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, बांसी न्यायालय में एक न्यायिक अधिकारी व एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव बताई गई है। उच्चत्तम न्यायालय इलाहाबाद के पत्र में दिए गए निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश की ओर से 13 और 14 जनवरी को संपूर्ण न्यायालय परिसर में सैनिटाइजेशन के लिए अवकाश घोषित किया गया है, जबकि 15 जनवरी को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed