{"_id":"60e884f78ebc3ebf587e7fe4","slug":"30-employees-found-absent-in-inspection-siddharthnagar-news-gkp4012570172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में 30 कर्मचारी अनुपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में 30 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण में 30 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का सुबह 8.15 बजे औचक निरीक्षण
प्रसव कक्ष में गंदगी पर नाराजगी, बायोमैट्रिक हाजिरी की हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने शुक्रवार को सुबह 8.15 बजे ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंच गए। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत तीन कर्मी उपस्थित मिले। शेष 30 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी शुक्रवार को शहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया। उनके आने की खबर मिलते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत मौर्य, फार्मासिस्ट योगेंद्र यादव, वार्ड ब्वाय फौरन पहुंच गए। सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इस मौके पर 30 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया, साथ स्पष्टीकरण मांगा है। टीकाकरण कक्ष, ओपीडी कक्ष, वैक्सीन स्टोर आदि का निरीक्षण किया। भवन काफी जर्जर होने और जल निकासी नहीं होने के कारण बरसात के समय अस्पताल के कमरों समेत पूरे परिसर में जलभराव की स्थिति को भी देखा। बताया कि भवन को ध्वस्तीकरण कर नया बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। लेबर रूम में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। मौके पर ड्यूटीरत एएनएम गीता देवी को साफ-सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बायोमैट्रिक हाजिरी की आदत डालने की भी हिदायत दी। इस कार्य में जानबूझकर लापरवाही की पुष्टि पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।