फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   3 teachers found absent

Siddharthnagar News: डीआईओएस ने विद्यालयों को निरीक्षण किया, तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले

Sat, 20 Apr 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
3 teachers found absent
हेडिंग - डीआईओएस के निरीक्षण में तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
विज्ञापन

- निरीक्षण में विद्यालय में पंजीकरण की तुलना में कम मिले बच्चे

- डीआईओएस ने शिक्षकों को अच्छी से तरह से शैक्षिक कार्य करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक एवं संस्कृत विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु रूप से होने के साथ ही शिक्षकों, कर्मियों और बच्चों की उपस्थिति जानने के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर रहे डीआईओएस सोमारू प्रधान ने शुक्रवार को कई कॉलेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक कॉलेज में बच्चों की क्लास भी ली। वहीं, अनुपस्थित तीन शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश जारी किया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई का निरीक्षण किया। जहां कुछ शिक्षक नहीं मिले, पर उसी बीच सभी आ भी गए। उन्होंने प्रधानाचार्य से साफ-सफाई बेहतर रखने, प्रत्येक कक्षा में पढ़ाई सुनिश्चित करने, शैक्षिक पंचाग के तहत मासिक टेस्ट कराने समेत अन्य गतिविधियों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के निर्देश दिए। बच्चों की उपस्थिति कम होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के निरीक्षण में बच्चों की संख्या बेहतर मिली। कक्षा कक्ष में पढ़ाई होती दिखी। इस दौरान डीआईओएस ने कक्षा 10वीं में गणित विषय की पढ़ाई दौरान स्वयं बच्चों से कई सवाल किए। जिनका स्तर न्यून पाया। उन्होंने शिक्षक से शैक्षिक गुणवत्ता स्तर बढ़ाने के निर्देश दिए। जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदयराजगंज चिल्हिया के निरीक्षण में पठन-पाठन बेहतर पाया गाया। संस्कृत पाठशाला शोहरतगढ़ के निरीक्षण में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार मिश्र कई दिन से अनुपस्थित बताए गए। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीबी मकडौर के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक टेनिसन, शिक्षक उमेश चंद्र गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि औचक निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। बच्चों की संख्या न बढ़ाने पर संबंधित प्रधानाचार्य जवाबदेह होंगे। इसकी मानीटरिंग शासन स्तर से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed