{"_id":"5e1df94f8ebc3e4b4a3d4bfb","slug":"3-nepali-arrested-in-theft-siddharthnagar-news-gkp3372152171","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 लाख भारतीय करेंसी बरामद, तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 लाख भारतीय करेंसी बरामद, तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
नेञाल में पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से चोरी कर फरार तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार, 65 लाख बरामद
दिल्ली से रुपये और आभूषण की चोरी करके भागे से तीनों नेपाली चोर
भारतीय दूतावास के निर्देश पर चेकिंग के दौरान नेपाल पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बढ़नी। दिल्ली से 65 लाख रुपये नकदी सहित एक करोड़ चार लाख रुपये की चोरी करके फरार हुए तीन नेपाली चोरों को नेपाल पुलिस की टीम ने मंगलवार को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस अबतक 65 लाख रुपये की भारतीय करेंसी बरामद कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। भारतीय दूतावास की सूचना के बाद नेपाल पुलिस ने तीनों को घर से पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार कैलाली जनपद के पुलिस उपाधीक्षक दक्ष कुमार बस्नेत के मुताबिक भारत की राजधानी दिल्ली से दिल्ली निवासी विशेश्वर अग्रवाल के कार्यालय से 65 लाख रुपये नकदी व आभूषण सहित एक करोड़ चार लाख की चोरी हुई थी। भारतीय दूतावास से दुकानदार विशेश्वर अग्रवाल ने कार्रवाई की मांग की थी। चुराई गई नकदी व गहने की भारतीय दूतावास से मिली शिकायती रिपोर्ट के बाद सीमा पर सघन तलाशी शुरू कर दी गई थी। छानबीन में पुलिस ने जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के बाजुरा के जाहर सिंह थापा, मीना कुमारी खड़का तथा कैलाली की गौरीगंगा निवासी बिंदकुमारी थापा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि बाजुरा की जहरा सिंह थापा और मीना कुमारी खड़का और कैलाली गौरीगंगा के बिंदा कुमारी थापा रावल से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद लोगों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बिंदाकुमारी थापा के घर से 65 लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद किया है। तीनों से पूछताछ जारी है, अभी आभूषण पुलिस को नहीं मिले हैं।