{"_id":"5fdce94c8ebc3e3b657366c7","slug":"3-jila-panchayat-and-91-kshetra-panchayat-seats-decreased-siddharthnagar-news-gkp3774020196","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जिला पंचायत और 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीटें घटेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जिला पंचायत और 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीटें घटेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन जिला पंचायत और 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीटें घटेंगी
जिला पंचायत एवं सात क्षेत्र पंचायतों की बदल जाएगी तस्वीर
नगर निकायों के सृजन एवं विस्तार के लिए पंचायतों का हो रहा परिसीमन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ग्राम, क्षेत्र एवं जिला पंचायत वार्डों के आंशिक परिसीमन प्रक्रिया में जिला पंचायत एवं सात क्षेत्र पंचायतों की तस्वीर बदल जाएगी। जिला पंचायत के 48 सदस्यों में तीन सदस्य कम हो जाएंगे, वहीं, सात ब्लॉकों में 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीट समाप्त हो जाएगी।
जिले में पांच नए नगर निकायों के सृजन और दो नगर निकायों के विस्तार से नौगढ़, उसका, बर्डपुर, शोहरतगढ़, इटवा, भनवापुर, डुमरियागंज ब्लॉकों की 63 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया। इन ग्राम पंचायतों के 1.82 लाख मतदाता शहरी क्षेत्र में समाहित हो गए हैं। 50 हजार ग्रामीण मतदाताओं पर जिला पंचायत के एक वार्ड का गठन होता है, इस तरह जिला पंचायत की तीन सीटें कम होंगी, जिससे अब जिला पंचायत के 45 सदस्य ही रह जाएंगे। वहीं, दो हजार मतदाताओं पर ब्लॉक में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड का गठन होता है। इससे सात ब्लॉकों में 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या कम जाएगी। डीपीआरओ आदर्श बताते हैं कि आंशिक परिसीमन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही ग्राम, क्षेत्र एवं जिला पंचायत वार्डों की सूची जारी कर आपत्ति मांगी जाएगी, जिसका निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
24 ग्राम पंचायत के वार्डों का भी परिसीमन
नगर निकायों के सृजन एवं विस्तार से जिले की 1199 ग्राम पंचायतों में 63 का अस्तित्व समाप्त हो गया, जिससे अब जिले में सिर्फ 1136 ग्राम पंचायतें ही होंगी। इनमें 24 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनका आंशिक हिस्सा ही नगर निकायों में शामिल हुआ है। इससे इन ग्राम पंचायतों के वार्डों का नए सिरे से परिसीमन हो रहा है।
विज्ञापन
इन नगर निकायों का सृजन एवं विस्तार हुआ
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के सीमा विस्तार से नौगढ़ एवं उसका ब्लॉक और शोहरतगढ़ नगर पंचायत के सीमा विस्तार शोहरतगढ़ ब्लॉक के गांव शामिल हुए। इसके अलावा बर्डपुर नगर पंचायत के सृजन से बर्डपुर ब्लॉक, इटवा एवं बिस्कोहर नगर पंचायत के सृजन से इटवा एवं भनवापुर ब्लॉक और बढ़नी चाफा एवं भारतभारी नगर पंचायत के सृजन से डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव शामिल हुए हैं।
चार दिसंबर से तीन जनवरी तक होगा परिसीमन
आंशिक परिसीमन प्रक्रिया के तहत 11 से 21 दिसंबर तक ग्राम, क्षेत्र एवं जिला पंचायत के वार्डों की प्रस्तावित सूची तैयार कर प्रकाशन करने के बाद 22 से 26 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। 27 दिसंबर 2020 से दो जनवरी 2021 तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद पंचायतों के वार्डों की तीन से छह जनवरी तक अंतिम सूची जारी की जाएगी।