फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   3 injured in accident

Siddharthnagar News: बाइक व साइकिल में टक्कर, तीन घायल

Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
3 injured in accident
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां बाईपास के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुनुवां बाईपास मार्ग पर स्थित गोशाला के पास शुक्रवार दोपहर में साइकिल और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया।

क्षेत्र के रमवापुर तिवारी निवासी राम उजागिर अपनी बाइक पर नीबी दोहनी निवासी अजित वर्मा को बैठाकर शोहरतगढ़ से सामान खरीदकर घर जा रहे थे। जैसे ही खुनुवां मार्ग पर स्थित गोशाला के पास पहुंचे अचानक एक साइकिल सवार से सामने से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार राम उजागिर व अजित गिरकर घायल हो गए। तीसरा साइकिल सवार सियांव नानकार निवासी नंदलाल भी गिर चोटिल हो गए। वह साइकिल से अपने खेत की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

घटना देखकर राहगीरों ने तीनों घायलों को ई-रिक्शा की मदद से शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं, बाइक चालक राम उजागिर हेलमेट न लगाने की वजह गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी हालत खराब देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed