{"_id":"65283bf9eece8eab200c5f04","slug":"3-burnt-by-current-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-6348-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हाई वोल्टेज तार की चपेट से तीन मजदूर झुलसे, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हाई वोल्टेज तार की चपेट से तीन मजदूर झुलसे, दो रेफर
Fri, 13 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकचई चौराहे पर नई एलटी लाइन के लिए चल रहे काम के दौरान हुआ हादसा
ठेकेदार की लापरवाही से तीन मजदूर हुए विद्युत स्पर्शाघात के शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भवानी गंज थाना क्षेत्र के चकचई चौराहे पर कार्य कर रहे तीन मजदूर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से झुलस गए।
इन दिनों क्षेत्र में पुराने जर्जर तार व पोल की जगह नई लाइन बिछाने का काम चल रहा है। तीन मजदूर पोल खड़ा कर रहे थे कि पोल ऊपर से गए हाई वोल्टेज तार में छू गया। इससे तीनों मजदूर झुलसने लगे। तीनों घायलों को लोग अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकचई चौराहे पर नई एलटी लाइट लगाने के लिए तीन मजदूर सुरेश पुत्र रामअधारे, राम अजोरे पुत्र रामलखन, गोविंद पुत्र संतराम निवासीगण बिथरिया पोल खड़ा कर रहे थे। इसी बीच ऊपर से गुजरने वाले 11000 वोल्टेज के तार में पोल के छू जाने से तीनों लोगों के शरीर में आग लग गई। वे जोर-जोर चिल्लाने लगे।
किसी ने सूचना देकर खान तारा विद्युत सबस्टेशन से आपूर्ति बंद कराई। उसके बाद लोग अधजले तीनों लोगों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए। यहां सुरेश व राम अजोरे की हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने बस्ती के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में जेई विद्युत उपकेंद्र खान तारा विनीत कुशवाहा ने कहा कि ठेकेदार की ओर से बिना बिजली बंद कराए ही काम कराया जा रहा था। घटना की जानकारी है। मौके पर जा रहा हूं।