फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   28 lakh and 50 thousand plantation in plantation mahaviyan

ीवन की सुरक्षा के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी

Sun, 05 Jul 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
28 lakh and 50 thousand plantation in plantation mahaviyan
जिले में 28 लाख 50 हजार पौधे लगाकर महाअभियान का आगाज
विज्ञापन

जीवन की सुरक्षा के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पौधरोपण महाअभियान के तहत रविवार को जनपद में 28 लाख 50 हजार पौधे लगाए गए। एक दिन में इस अभियान में पौधरोपण का निर्धारित लक्ष्य 27 लाख था लेकिन इस लक्ष्य को पार कर जिले में पर्यावरण संरक्षण को पुरजोर बल मिला है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने रविवार को जिला कारागार के सामने मैदान में पौधरोपण महाअभियान कार्यक्रम क ा आगाज करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में पेड़-पौधों का बहुत महत्व है। जीवन की सुरक्षा के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के 25 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम को सब मिलकर सफल बनाएंगे। लोगों को कम से कम एक-एक पौधा लगाना होगा तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी होगी। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक अमर सिंह चौधरी, डीएम दीपक मीणा, सीडीओ पुलकित गर्ग, एसपी विजय ढुल, डीएफओ आकाशदीप बधावन, एडीएम सीताराम गुप्ता, एसडीओ एसएन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय ग्राम पोखरभिटवा के परिसर में पौधरोपण किया। बीडीओ एजाज अहमद, सचिव उमेश चंद पटेल, प्रधान प्रतिनिधि भोला यादव, रोजगार सेवक मनोज कुमार जेई एमआई आनंद कुमार श्रीवास्तव, श्रीकांत मिश्र, विजय मिश्र, ओमप्रकाश जायसवाल, गौरी रायबहादुर मौजूद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम बगही के टोला पतिला में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव और बीडीओ संजय कुमार ने पौधरोपण किया। कन्हैया पासवान, सुजीत जायसवाल, प्रधान रमेश कुमार, सचिव विनय श्रीवास्तव, नागेद्र राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानपुर बुजुर्ग में पौधे लगाए गए
परसा। बढ़नी ब्लॉक के मानपुर बुजुर्ग में जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, इटवा वन क्षेत्राधिकारी सुभाष तिवारी, खरिकौरा के बनचौरी गौशाले में भाजपा नेता योगेन्द्र तिवारी, संसरी के करुवा टोले में एसएसबी के सहसेनानायक गौरव सिंह ने पौधारोपण किया। प्रधान प्रतिनिधि औदही मयंक शुक्ल, प्रधान खरिकौरा अवधेश मिश्र, परसा दीवान बबलू यादव, जाकिर हुसैन, सांसद प्रतिनिधि नर्वदेश्वर मणि, देवेंद्र पाल, गिरिजेश मिश्र, दिनेश गौड़, महेंद्र, जगदंबा मौजूद थे।
विद्युत उपकेंद्र सिरसिया में गुरु पूर्णिमा पर पौधरोपण
मन्नीजोत। गुरु पूर्णिमा पर विद्युत उपकेंद्र सिरसिया डुमरियागंज में जेई मनोज कुमार ने परिसर में पौधरोपण किया। लालजी शर्मा, देवेंद्र प्रसाद, नरेन्द्र राजपूत, शिव कुमार, राहुल, अमित मौजूद रहे।
गोशाला में पौधरोपण हुआ
बढ़नी। ढेकहरी बुजुर्ग गांव के गोशाला में पौधरोपण किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रामविलास राय, एपीओ प्रमोद कुमार, प्रधान प्रति निधि रिंकू चौधरी, राम कुमार विश्वकर्मा, अब्दुल कलाम, हरिश्चन्द्र, अमन चौधरी, सुबोध राणावत, दिनेश, लालू, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने हर्बल पार्क का उद्घाटन किया
इटवा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेनीपुर ऊर्फ पुरैना में हर्बल पार्क का उद्घाटन किया। हर्बल पार्क में एलोवेरा, तुलसी, नींबू, हडजोड़ आदि औषधीय पौधे लगाए गए। इस मौके पर बीडीओ सतीश कुमार पांडेय, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मजीबुर्रहमान, ग्राम सचिव मुख्तार अली, प्रेम नारायन, शिक्षक अतीकुर्रहमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed