फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2500 sari, burqa recovered 310

अब 2500 साड़ी, 310 बुर्का बरामद

Tue, 17 Jan 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
2500 sari, burqa recovered 310
ककरहवा में बरामद साड़ी के साथ फ्लाइंग स्क्वाॅड व पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से धन व उपहार वितरण की आशंका में फ्लांइग स्क्वॉड ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों से साड़ी, कपड़ा, तंबाकू, तेल व अन्य सामान बरामद किए। उनके साथ पकड़े गए लोग इन सामानों से संबंधित कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं करा सके। टीम ने इसे जब्त कर संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वाड ने ककरहवा बाजार के पास से चेकिंग के दौरान पिकअप को रोका। तलाशी ली तो उस पर कई गट्ठर में करीब 2500 साड़ियां लदी थीं। इसकी कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। इसी वाहन पर 400 डिब्बा काला तंबाकू व 100 शीशी ठंडा तेल भी लदा था। टीम ने वाहन चालक से कागजात मांगे, लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा सका। इसे जब्त करते हुए मोहाना थाना को सुपुर्द कर दिया। टीम में रामसुएश वर्मा, पंकज दुबे, एसआई आलोक श्रीवास्तव, एमपी श्रीवास्तव रामशंकर तिवारी शामिल रहे। एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय ने बताया कि बरामद माल के कागजात मांगे गए हैं।
विज्ञापन

तय समय मेें उपलब्ध न कराने पर इसे जब्त करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, इटवा विधानसभा क्षेत्र में करहिया पुल के पास मंगलवार को चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड व पुलिस की संयुक्त टीम ने बोलेरो से 310 बुर्का बरामद किया। चालक के वैध कागजात उपलब्ध न कराने पर इटवा पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed