{"_id":"6261933fcbb312712277200d","slug":"25-enterprenours-will-get-electric-chak-siddharthnagar-news-gkp4341735121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 25 माटीकला उद्यमियों को मिलेगा इलेक्ट्रिक चाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 25 माटीकला उद्यमियों को मिलेगा इलेक्ट्रिक चाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 25 माटीकला उद्यमियों को मिलेगा इलेक्ट्रिक चाक
सिद्धार्थनगर। माटीकला को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के 25 माटीकला उद्यमियों (कुम्हार) को टूल किट वितरित की जाएगी। टूल किट में इलेक्ट्रिक चाक के अलावा अन्य उपकरण शामिल होंगे। इच्छुक माटीकला उद्यमियों से पांच मई तक आवेदन मांगे गए हैं। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति पात्र लाभार्थियों का चयन करेगी।
मुख्यमंत्री के 100 दिन के प्राथमिकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। इसके तहत माटीकला एवं माटीशिल्प कला के उद्यमियों एवं शिल्पियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री माटीकला बोर्ड की तरफ से वर्ष 2022-23 में टूल किट वितरित की जाएगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि इस योजना के तहत स्वरोजगार में रुचि रखने वाले 18 से 55 वर्ष आयु सीमा के परंपरागत कारीगर जो जिले के मूल निवासी हो, आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। इच्छुक अभ्यर्थी विकास भवन स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की सूचना अलग से दी जाएगी। सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओ को स्वरोजगार के लिए प्रेरणा मिलेगी।