फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   25 bags of urea recovered, four arrested

Siddharthnagar News: 25 बोरी यूरिया बरामद, चार पकड़े गए

Wed, 25 Dec 2024 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Dec 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
25 bags of urea recovered, four arrested
ककरहवा पुलिस की गिरफ्त में खाद के साथ आरोपी। संवाद
- ढेबरुआ और मोहाना थाने की पुलिस ने बाॅर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया
विज्ञापन

- यूरिया लेकर नेपाल जा रहे थे, आरोपियों और खाद कस्टम को सुपुर्द
- संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ और मोहाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बाॅर्डर पर चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे से 25 बोरी यूरिया बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी यूरिया लेकर नेपाल जा रहे थे। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों और खाद को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
रबी की सिंचाई शुरू होते ही बाॅर्डर पर यूरिया की तस्करी बढ़ गई है। तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम ने मंगलवार को बाॅर्डर पर सर्च अभियान चलाया। एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र के अनुसार, ककरहवा चौकी प्रभारी राकेश त्रिपाठी की टीम ने गश्त के दौरान सीमा से सटे निरंजनपुर बाग से 20 बोरी यूरिया पकड़ा, जिसे दो लोग बाॅर्डर पार भेजने की तैयारी में थे। दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान जंगबहादुर व महेंद्र कुमार निवासी माधोपुर थाना मोहाना के रूप में हुई। बरामद यूरिया और आरोपियों को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार ढेबरुआ पुलिस ने पांच बोरी यूरिया के साथ दो लोगों को दबोचा गया। एसओ ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान सेमरहवा नो मेंस लैंड के पास दो संदिग्धों को पकड़ा गया। इनकी पहचान सहबान निवासी बहादुरगंज व मनीष यादव निवासी सेमरा थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु (नेपाल) के रूप में हुई। बरामद खाद और आरोपियों को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed