फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   22 roads will be renovated for Rs 15 crore, relief will be given from the hassles of potholes

Siddharthnagar News: 15 करोड़ से 22 सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, गड्ढों के हिचकोले से मिलेगी राहत

Sat, 17 Feb 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
22 roads will be renovated for Rs 15 crore, relief will be given from the hassles of potholes
सिद्धार्थनगर। पांच वर्ष से अधिक समय से सड़क के गड्ढों में हिचकोले खा रही चार लाख से अधिक आबादी के लिए राहतभरी खबर है। शासन की तरफ से पीडब्लूडी की शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की डेढ़ सौ किमी लंबी 22 सड़कों की नवीनीकरण व विशेष मरम्मत की जाएगी। इससे शहर के काशीराम आवास जाने वाले मार्ग के गड्ढों में प्रतिदिन हिचकोले खाते गुजर रहे लोगों को भी राहत मिलेगी। काशीराम आवास निवासी रमजान का कहना है कि पिछले पांच वर्ष से टूटी सड़क का मरम्मत नहीं हुआ था, अब स्वीकृति मिलने से सड़क के गड्ढों से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण योजना के तहत ग्रामीण श्रेणी के 40 लाख रुपये से अधिक लागत वाली जिले की 11 सड़कों का जीर्णोद्धार होगा। इस मद से आठ करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी की इन सड़कों के मरम्मत से शहर समेत डेढ़ सौ से अधिक गांव के लोगों का आवागमन दुरुस्त होगा। विशेष मरम्मत योजना के तहत सात करोड़ रुपये की लागत से जिले में स्थित पीडब्लूडी की 11 सड़कों का जीर्णोद्धार होगा। इन सड़कों के विशेष मरम्मत की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही लागत की आधी धनराशि 3.5 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से दो सौ से अधिक गांव के लोगों का आवागमन दुरूस्त होगा।
विज्ञापन

उप सचिव उप्र शासन राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को भेजे पत्र में यह जानकारी दी है। उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने कहा है कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2024 तक कर लेना है और कार्य पूर्ण होने के बाद इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र 30 अप्रैल 2024 तक शासन को उपलब्ध करा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात वर्ष से झेल रहे सांसत, अब जगी उम्मीद
नौगढ़-गोरखपुर मार्ग से मधवापुर मार्ग से कटकर सुकरौली, चुरिहारी, तिघरा व महुरैया होते हुए खजुरडाड पुल तक क्षतिग्रस्त 7.730 किमी लंबी सड़क की भी 1.34 करोड़ रुपये से विशेष मरम्मत होगी। इस सड़क के सात वर्ष से टूटकर गड्ढे में बदल जाने से उसका और जोगिया ब्लॉक के 50 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन दुरुस्त होगा। इस सड़क के गड्ढों से कई बाइक सवार कमर व रीढ़ की हड्डी के दर्द से बीमार पड़ गए हैं।
तिघरा के कैलाश नाथ दुबे, सुकरौली निवासी पवन श्रीवास्तव, चुरिहारी निवासी अजय पांडेय, कुआहाटा के जगदीश ठकुराई व छितरापार निवासी मनोज राय ने इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।
10 वर्ष से सड़क के गड्ढे में खा रहे थे हिचकोले
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के भैसहवा से सेखुइया चौराहे से गायघाट तक जाने वाली 3.5 किमी लंबे मार्ग की गिट्टियां उखड़कर गड्ढे में बदल चुकी है। इससे राहगीरों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 10 वर्ष से इस सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं हुआ। सड़क पर बिखरी गिट्टियों में फंसकर गिरने से कई बाइक सवार घायल हो चुके है। सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण योजना के तहत इस सड़क के लिए 52.52 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। क्षेत्र के राकेश, दीनदयाल, मिठाई लाल का कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बाद अब सड़क मरम्मत की उम्मीद जगी है।

इन सड़कों का होगा विशेष मरम्मत व नवीनीकरण
सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण योजना के तहत मुख्यालय मार्ग से काशीराम आवास मार्ग, शोहरतगढ़ चेतिया से भैसहवा से गायघाट मार्ग, मढ़नी एसएसबी कैंप से मिश्रौलिया होते हुए ढेकहरी चौराहा मार्ग, बीटीआईबी से सरपोका पतिला पीएमजीएसवाई मार्ग, बीटीआईबी महादेव घुरहू मार्ग से बेलहसा मार्ग, सुबही नगवा से पचमोहनी मार्ग, बांसी मेंहदावल से लेहसरा भरथना मार्ग, बीटीआईबी रोड से एकडेंगवा होते हुए बिमौवा बुजुर्ग मार्ग, डडवारे सोनखरी मार्ग, धनखपुर मार्ग वाया हसीनाबाद, परसपुर चकमारू वाया चकचई बयारा मार्ग का जीर्णोद्धार होगा।
विशेष मरम्मत योजना के तहत खजुरडाड पुल से एफएनबीएस मार्ग, शोहरतगढ़ से पलटा देवी मार्ग, अलीदापुर कोठी संपर्क मार्ग, जम्हिरिया से हड़हवा मार्ग, महदेवा से धुसरी बुजुर्ग मार्ग, मालदा से देवरिया चमन मार्ग, भटगवां से सुहेलवा मार्ग, भेड़हवा मार्ग, बेंवा से तुरकौलिया मार्ग, डीसी से विथरिया घाट मार्ग, बढ़नीचाफा से बरघाट मार्ग का निर्माण होना है।
पीडब्लूडी प्रातीय खंड के अधिशासी अभियंता जीतेंद्र सिंह और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता आशीष भारद्वाज का कहना है कि स्वीकृति सड़कों का मानक के अनुसार निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कराया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिलकर पत्र दिए थे, जिस पर निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री एवं पीडब्लूडी मंत्री का आभार, इससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन बेहतर और सुगम होगा।
-श्यामधनी राही, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed