फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   22 crore worth of proposals passed in the Fazilnagar area panchayat meeting.

Siddharthnagar News: फाजिलनगर क्षेत्र पंचायत की बैठक में 22 करोड़ के प्रस्ताव पास

Sat, 28 Feb 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
22 crore worth of proposals passed in the Fazilnagar area panchayat meeting.
फाजिलनगर। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 22 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव पास हुआ। इस दौरान क्षेत्र के विकास, अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने व जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में बीडीओ सुभाषचंद्र ने पिछली कार्यवाही को साझा किया ,जिसकी पुष्टि हुई। विकास के लिए आए प्रस्तावों की भी जानकारी दी। पंचायत सदस्यों ने गत पांच वर्षों में हुई बैठकों में भत्ता की रकम का नहीं दिया जाने का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने सचिवों की मनमानी,समय पर कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नहीं देने व प्रशासनिक समस्याओं को भी सदन में रखा। उन्होंने जिम्मेदारी व जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। बैठकों में नहीं रहने वाले कर्मियों के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बैठक को क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत विकास की प्रथम सीढ़ी है। यहां से लिए गए फैसले गांवों की तस्वीर बदलते हैं। इसलिए प्रस्तावित परियोजनाओं को बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने के लिए काम किया जाना चाहिए। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला ने भी विचार रखे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख उर्मिला जायसवाल व संचालन प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। अंत में प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लखीचंद यादव, एपीओ वसीम रजा, अनीश अंसारी, संगम गुप्ता जेई, प्रभुनाथ गोंड, सत्यप्रकाश मिश्रा, विश्वजीत सिंह, अजय तिवारी, धर्मेंद्र राय, सचिन सिंह, सतेंद्र शुक्ला, जीतेंद्र प्रभाकर, विजयपाल सिंह,मधुबन सिंह, रमाशंकर सिंह, संजय चौरसिया, नवी रसूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed