फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नौ केंद्रों पर 8495 अभ्यर्थी देंगे टीईटी

नौ केंद्रों पर 8495 अभ्यर्थी देंगे टीईटी

Sat, 17 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
नौ केंद्रों पर 8495 अभ्यर्थी देंगे टीईटी
फाइल फोटो
सिद्धार्थनगर। जिले के नौ केंद्रों पर 8495 अभ्यर्थी टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में प्रशासन परीक्षा कराएगा। साथ ही केंद्र में प्रवेश के समय सभी परीक्षार्थियों की वीडियो रिकॉर्डिग भी कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस की विशेष टीम के साथ एलआईयू की टीम भी निगरानी करेगी।
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि टीईटी परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों के मजिस्ट्रेटों को इसे लेकर निर्देशित भी किया जा चुका है। परीक्षा केंद्र के भीतर कक्ष निरीक्षक व कर्मचारी तक के मोबाइल फोन ले जाने की पाबंदी है। शांति व्यवस्था के तहत पुलिस के साथ एलआईयू की टीम भी विशेष निगरानी रखेगी। परीक्षा की मॉनिटरिंग करने के लिए पर्यवेक्षक भी लगाए गए है, जो सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन


इन विद्यालय में इतने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में पहली पॉली में प्राथमिक स्तर के 500 व जूनियर हाईस्कूल के 124 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में प्राथमिक स्तर के 800 व जूनियर 800, तिलक इंटर कॉलेज बांसी में प्राथमिक स्तर के 500 व जूनियर के 500, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी में प्राथमित स्तर के 500, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी प्राथमिक स्तर के 271, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में प्राथमिक स्तर के 1150 व जूनियर के 1250, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज नौगढ़ में प्राथमिक स्तर के 500, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में प्राथमिक स्तर के 500, रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में प्राथमिक स्तर के 1000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय होगी इनकी परीक्षा
प्राथमिक स्तर की परीक्षा की सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि द्वितीय पॉली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 05 बजे तक होगी। केंद्र पर 30 मिनट पहले ही अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा।


फोटोयुक्त पहचान पत्र रहेगा अनिवार्य
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के अलावा एक फोटोयुक्त कोई भी पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसमें अभ्यर्थी निर्वाचन कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट एवं आधार कार्ड में से कोई भी पहचान पत्र लाएंगे। साथ ही प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के प्रशिक्षण के किसी भी सेमेस्टर के अंक पत्र की मूल प्रति लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed