{"_id":"5b4b867b4f1c1b52748b4e45","slug":"21531676283-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा 18 घंटे का, बिजली आपूर्ति तीन घंटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा 18 घंटे का, बिजली आपूर्ति तीन घंटे
siddharthnagar
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। उमस भरी गर्मी में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे के बाद भी बांसी विद्युत वितरण खंड के महरवाजोत फीडर से जुड़े 122 गांवों मेें महज तीन घंटे बिजली मिल रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षक सिद्धेश्वर पांडेय, कृष्णबहादुर सिंह, राजेश्वरलाल श्रीवास्तव, एडवोकेट लोकपति ओझा, युवा समाजसेवी शिवकांत पांडेय, गिरजेश कुमार, शिवकुमार पांडेय, ओमप्रकाश आदि का कहना है कि सत्ता में बैठे लोग बेहतर विद्युत आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। पर, हकीकत इससे इतर है। हम लोग बिजली के लिए परेशान पर सुनने वाला कोई नहीं हैं। वहीं बिजली विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, लोकल फाल्ट और फीडर की क्षमता कम होने के चलते यह स्थिति बनी हुई है। फीडर की क्षमता बढ़ाकर लोकल फाल्ट कौन ठीक करेगा यह बताने वाला कोई नहीं है। क्षेत्र में न ही जर्जर पोल और तार बदले जा रहे हैं। अवर अभियंता रामायन प्रसाद ने बताया 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल लागू है। मगर ओवरलोड के चलते शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।