फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कटौती व लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी

कटौती व लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी

Sun, 13 May 2018 11:08 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 13 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कटौती व लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी
electricity
सिद्धार्थनगर। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के साथ ही लोग विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। लो वोल्टेज का आलम यह है कि लोगों के इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। मुख्यालय पर 22 घंटे बिजली रहने के दावे कागजों तक ही सीमित हैं। जबकि हकीकत कुछ और ही है। ग्रामीण क्षेत्रों में और भी बुरा हाल है। यहां 18 घंटे की तुलना में बमुश्किल 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है, वह भी किश्तों में। उस पर अगर कही ग्रामीण क्षेत्र के ट्रांसफार्मर फुंक जाए तो उसे बदलने में बिजली निगम को कई दिन का समय लग जा रहा है।
विज्ञापन


इन्वर्टर तक नहीं हो पा रहा चार्ज
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के 25 वार्डों में लो-वोल्टेज की समस्या सबसे अधिक है। स्थिति ऐसी हो चुकी है कि इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन



डोल रहे पंखे
नौगढ़ निवासी जीशान लारी का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही लो-वोल्टेज की समस्या शुरू हो जाती है। इसके कारण पंखे बहुत केवल डोल रहे हैं। शहर में भी 22 घंटे की बजाय मात्र 15-16 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में बुरा हाल
नौगढ़ निवासी रहमत ने बताया कि लो-वोल्टेज सबसे ज्यादा कष्ट दे रहा है। इसके बाद भी व्यवस्था सुधर नहीं रही है। दिन तो किसी तरह कट जाता है, पर रात में ज्यादा दिक्कत होती है। निगम को इसमें सुधार करना चाहिए।

लगा दिया पुराना ट्रांसफार्मर
सिसवा बुजुर्ग निवासी नागेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि 15 दिन पहले आंधी में ट्रांसफार्मर जल गया था। किसी तरह निगम ने ट्रांसफार्मर बदला वह भी पुराना। इसके कारण गर्मी में बिजली नहीं मिल पा रही है।

नहीं सुधर रही व्यवस्था
सदाकांत ने बताया कि बिजली व्यवस्था बदहाल है। इन्वर्टर और मोबाइल चार्ज तक नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में बिजली निगम के अफसरों से कई बार शिकायत भी की गई, पर समस्या सुधरने की बजाए और भी बिगड़ गई।


50 गांवों में 15 दिन बाद भी बिजली नहीं
इटवा क्षेत्र के कठौतिया फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांवों में पिछले 15 दिनों से बिजली नहीं है। इसके कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। इन गांवों में हरिबंधनपुर, रमवापुर, बूड्ढी खास, छगड़िहवा, गदाकउवा, सेमरआ डिहवा, मुड़िला मिश्र, संग्रामपुर आदि शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन पहले आई आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हुई थी। तब से लेकर अब तक निगम इसे ठीक नहीं करा सका है। एसडीओ इटवा पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि काम चल रहा है। एक से दो दिनों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


लो वोल्टेज की समस्या तकनीकी कारणों से है। इसे दिखवाया जा रहा है। मुख्यालय पर 22 घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जहां पर ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलती है वहां तत्काल कर्मियों को भेजकर ट्रांसफार्मर बदलवाया जाता है। अगर इस मामले में कहीं भी लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
- पीएन प्रसाद, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed