{"_id":"596259ce4f1c1b4c718b482e","slug":"21499617742-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी सीखेंगे अंग्रेजी बोलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी सीखेंगे अंग्रेजी बोलना
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी अब कान्वेंट की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीखेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग इसके लिए आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम लागू करने जा रहा है। रेडियो पर आधारित यह कार्यक्रम फिलहाल उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शुरू किया जाएगा। इसके तहत बच्चों को 90 दिनों तक रेडियो के माध्यम से अंग्रेजी सीखाया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को निर्देश जारी कर दिया है। मास्टर ट्रेनर को लखनऊ में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए प्रदेश सरकार निरंतर नई योजनाएं लागू कर रही है। आओ सीखें कार्यक्रम भी इसी की एक कड़ी है। जिले के सभी कस्तूरबा व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6 के बच्चों को रेडियो कार्यक्रम के तहत अंग्रेजी सिखाई जाएगी। ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से यह कार्यक्रम 17 जुलाई से जिले में शुरू होगा। 90 एपिसोड वाला यह कार्यक्रम रोजाना सुबह 10:45 से 11 बजे तक चलेगा। बच्चों को बेहतर अंग्रेजी सिखाने के लिए ब्लॉक स्तर पर अंग्रेजी विषय के एबीआरसी को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो ब्लॉक के विद्यालयों में नोडल का काम करेंगे। कस्तूरबा विद्यालयों के वार्डन को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिन विद्यालयों में अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं, ऐसे विद्यालयों में अंग्रेजी के शिक्षक उपलब्ध कराने के निर्देश भी परियोजना निदेशक ने दिए हैं।
शिक्षकों का रहेगा ये दायित्व
रेडियो प्रसारण से पूर्व रेडियो को चालू करके देखना होगा। साथ ही विद्यालय में कार्यक्रम की सारिणी, अभ्यास कार्य शिक्षकों को तैयार करना होगा। लक्ष्य के अनुसार कक्षा 6 के बच्चों पर ही ज्यादा फोकस किया जाएगा। विद्यालय के सभी बच्चों को एकत्रित कर ऐसे स्थान पर रेडियो रखा जाएगा, जहां से बच्चे प्रसारण को अच्छी तरह सुन सकें। प्रसारण के दौरान शिक्षक रजिस्टर पर दिए जा रहे निर्देशों को लिखेंगे। इसके बाद प्रसारण के आधार पर बच्चों को अभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन
घर में मां की रहेगी यह जिम्मेदारी
इस योजना में शिक्षकों के साथ घर में मां की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण रहेगी। ‘आओ अंग्रेजी सीखें’ रेडियो प्रसारण की जानकारी समुदाय, एसएमसी व मां समूह को देते हुए प्रथम दिन उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे उन्हें घर में बच्चों को अभ्यास कराने के बारे में बताया जाए सके।
11-12 को उसका में प्रशिक्षण
जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ से प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण के दौरान कार्यक्रम की सीडी भी उपलब्ध कराई गई है। इसे प्रसारित कर जिला स्तर पर 11-12 जुलाई को उसका बीआरसी में अंग्रेजी शिक्षक व कस्तूरबा गांधी की वार्डन को प्रशिक्षित किया जाएगा।