{"_id":"595fbd634f1c1b47698b4634","slug":"21499446627-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढायुक्त सड़क पर लोगों ने की धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढायुक्त सड़क पर लोगों ने की धान की रोपाई
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। बर्डपुर चौराहे पर पुलिस बूथ के पास एनएच-233 ककरहवा-नौगढ़ मुख्य मार्ग पर जलभराव का स्थानीय लोगों ने अनोखे ढंग से विरोध किया। शुक्रवार को कस्बा निवासी श्रीराम जायसवाल उर्फ सोनू की अगुवाई में लोगों ने सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों में धान की रोपाई कर जिम्मेदारों की चुप्पी का विरोध किया।
निर्माणाधीन एनएच-233 पर आवागमन पहले से ही दूभर था उस पर बरसात के दिनों में लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। सड़क पर बने गड्ढों मेें जलभराव से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर हैं। मार्ग पर बर्डपुर पुलिस बूथ चौराहे से लेकर कपिलवस्तु मोड़ तक पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बाइक सवार की जरा सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन रही है। चार पहिया वाहनों से आवाजाही करने वाले लोग किसी तरह सड़क पार कर लेते हैं, लेकिन कीचड़ से सनी सड़क पर अन्य राहगीरों के लिए आवागमन आसान नहीं है। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को लेकर चलने वाली गाड़ियां गड्ढों में फंस जाती है। सड़क की बदहाली से हलकान लोगों ने विरोध का नया तरीका अपनाते हुए धान की रोपाई की। श्रीराम जायसवाल ने बताया कि इसी मार्ग पर सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी व लुंबिनी के लिए पर्यटक आते-जाते हैं। न तो अधिकारियों को और न ही जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्या नजर आ रही है। जिम्मेदार अब भी नहीं चेते तो विरोध प्रदर्शन को उग्र रूप दिया जाएगा। इस दौरान लवकुश गुप्ता, दिनेश जायसवाल, इनायत अहमद, रौआब अली, फूलचंद कन्नौजिया, अखिलेश मौर्य, संदीप कुमार, संजय अग्रहरि, दिलीप मोदनवाल, राकेश और पंकज आदि मौजूद रहे।