फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   21 pregnant women and 24 children were examined and vaccinated.

Siddharthnagar News: 21 गर्भवती व 24 बच्चों की हुई जांच, लगा टीका

Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
21 pregnant women and 24 children were examined and vaccinated.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के मन्नीजोत व वीरपुर कोहल में बुधवार को वीएसएचएनडी टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 21 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण कर गोद भराई की रस्म पूरी की गई। साथ ही 24 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
मन्नीजोत में एएनएम संध्या श्रीवास्तव के द्वारा गांव की पांच गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया गया। वहीं, चार बच्चों का टीकाकरण किया। इसी क्रम में वीरपुर कोहल में एएनएम रेशमा शर्मा द्वारा 16 गर्भवती महिलाओंं की जांच व टीकाकरण करते हुए 20 बच्चों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन

मन्नीजोत में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा व वीरपुर कोहल में बीओसी सुषमा द्विवेदी के द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि स्वास्थ्य एवं सुरक्षित प्रसव के लिए टीकाकरण व प्रसव पूर्व जांच जरूरी है। इस दौरान शशिकला, गीता, रागनी श्रीवास्तव, जूही, बिट्टा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed