फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बिना अनुमति के होटल में पार्टी, कांग्रेस प्रत्याशी पर केस

बिना अनुमति के होटल में पार्टी, कांग्रेस प्रत्याशी पर केस

Sun, 28 Apr 2019 11:51 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति के होटल में पार्टी, कांग्रेस प्रत्याशी पर केस
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
सिद्धार्थनगर। बिना अनुमति होटल में पार्टी करने व आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में सदर पुलिस ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह नगर के एक होटल में कुछ लोगों के साथ बैठकर पार्टी कर रहे थे और चुनाव के संबंध में वार्ता कर रहे थे। लेकिन इसके लिए उन्होंने अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन


एसओ सदर दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात तकरीबन नौ बजे क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि नगर के एक होटल में कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग पार्टी कर रहे हैं और लोगों को प्रलोभन दे सकते हैं। सूचना पर होटल पर पहुंचे तो वहां पर कांग्रेस पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय लोगों के साथ मौजूद होकर पार्टी कर रहे थे। साथ ही चुनाव के बारे में बोलते हुए दिखे। भीड़ एकत्र करके बैठक करने के संबंध में जब प्रशासन की ओर से जारी होने वाले अनुमति पत्र को मांगा गया तो वह नहीं दिखा सके। उनके द्वारा प्रशासन से बैठक व पार्टी करने के संबंध में कोई अनुमति नहीं ली गई थी। आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed