{"_id":"5bd34ca8bdec221a020c5041","slug":"201540574376-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-श्रीलंका की टीम पहुंची स्कूलों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका-श्रीलंका की टीम पहुंची स्कूलों में
siddharthnagar
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका और श्रीलंका की पांच सदस्यीय टीम ने तीन विद्यालयों का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शिक्षा के स्तर मेें सुधार के लिए डीएम की ओर से संचालित पढ़ो सिद्धार्थनगर अभियान के बारे में जानकारी के लिए अमेरिका और श्रीलंका की पांच सदस्यीय टीम ने तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां की शिक्षा की गुणवत्ता की परख की। वहीं, टीम द्वारा बच्चों और शिक्षकों से वार्ता कर पाठ्यक्रम की जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने डीएम से भी वार्ता कर शिक्षा के बारे में जानकारी एकत्र की।
देश के 15 जिलों में अति पिछड़े जिले में शिक्षा व्यवस्था के स्तर को सुधारने के लिए डीएम कुणाल सिल्कू ने ‘पढ़ो सिद्धार्थनगर अभियान’ शुरुआत की थी। इसके तहत शिक्षक बच्चों को किस प्रकार पढ़ाएं ताकि बच्चों को पढ़ने और सीखने में आसानी हो, इसकी जानकारी दी गई। जानकारी लेने के लिए अमेरिका, श्रीलंका व भारत की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को जिले में पहुंची। टीम में एक श्रीलंका व तीन अमेरिका की महिलाएं शामिल रहीं। टीम प्राथमिक विद्यालय रेहरा, प्राथमिक विद्यालय बसौनी व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पर गईं। इसके बाद वहां पर पहुंचकर ट्रांसलेटर के जरिए बच्चों और शिक्षकों से वार्ता की। उनके किताबों को देखा और बच्चों के ड्रेस के बारे में भी पड़ताल की। इस बीच उन्हें बताया गया कि बच्चे किस समय स्कूल आते और जाते हैं। साथ ही यह भी देखा कि बच्चे कैसे पढ़ते हैं। कक्षा कैसे चल रही है।
पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल भी पूछे। इसके बाद डीएम कुणाल सिल्कू,सीडीओ हर्षिता माथुर व आकांक्षा समिति की सदस्य अंकिता सहाय के साथ बैठक कर शिक्षा के गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई। टीम में अमेरिका की किरुबहरी, लौरा मरिया, किमबेरली अने स्मिथ, श्रीलंका की समयुक्ता लक्ष्मन के साथ प्रथम संस्था के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रामनरेश पटेल, जिला समन्वयक अनुराग द्विवेदी, ध्रुवराज यादव आदि मौजूद रहे।