फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   people reached in tample

महानवमी पर मंदिरों में उमड़े भक्त

Thu, 18 Oct 2018 10:32 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 18 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
people reached in tample
हवन के बाद कन्या पूजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नवरात्र की नवमी (महानवमी) के अवसर पर बृहस्पतिवार को मां के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। नवरात्र का अंतिम दिन होने के कारण भोर से मंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ने लगी। घंटे और घड़ियाल की ध्वनि के बीच भक्तों धूप, अगरबत्ती और कपूर जलाकर मां की पूजा की। ये सिलसिला दिनभर चलता रहा। मंदिरों में मां का भव्य शृंगार किया गया। पूजन के बाद व्रती महिलाओं और पुरुषों ने हवन-पूजन के बाद कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोज कराया। घरों पर भी देवी स्वरूपा कन्याओं को भोज कराया। कई मंदिरों के बाहर मेले में भी लगे। यहां बच्चों ने जमकर खिलौने आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित सिहेंश्वरी देवी मंदिर सुबह से पूजन और हवन के के लिए लोग पहुंचने लगे। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने लोक मंगल की कामना की। गायत्री शक्तिपीठ पर महापूर्णाहुति पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें गायत्री परिवार के जिला संयोजक अशोक कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में संपन्न कार्यक्रम में महादेव प्रसाद तिवारी, बृजेश दीक्षित, कृष्ण भूषण त्रिपाठी, राम अवतार द्विवेदी, प्रेम नारायण त्रिपाठी, राधेश्याम जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, लड्डू मिश्रा, मृत्युजेंश्वर मिश्र, अरविंद श्रीवास्तव, सुशीला श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, कुसुम जायसवाल, कुसुम कसौंधन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के वटवासिनी गालापुर, कठेला, चौखड़ा स्थित देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर सुखमय जीवन की मां से कामना की। पथरा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक नवमी को देवी पंडालों में सिद्धिदात्री मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। विस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में स्थापित मां दुर्गा मूर्ति स्थलों पर दुर्गा नवमी पर क्षेत्र के लोगों ने भक्ति भाव से हवन पूजन कर सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed