फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   22 हजार श्रमिक योजनाओं से लाभान्वित

22 हजार श्रमिक योजनाओं से लाभान्वित

Mon, 16 Jul 2018 11:20 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 16 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
 22 हजार श्रमिक योजनाओं से लाभान्वित
labour
सिद्धार्थनगर। श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं में अब तक 22 हजार को लाभान्वित किया जा चुका है। शिशु हित लाभ योजना में 168, सौर ऊर्जा योजना में 2031, साइकिल योजना में 18 हजार 414 लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थी श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं में शिशु हित लाभ योजना के तहत नवजात शिशुओं को उनके दो बच्चों तक वर्ष में एक बार एक मुश्त लड़का होने पर 12 हजार व लड़की होने पर 15 हजार रुपये दो वर्ष की आयु तक ही देय है। इसके तहत 2013-14 से 2018-19 के बीच 168, मातृत्व हित लाभ योजना में महिला कर्मकार को 12 हजार रुपये दो किस्तों में और पुरुष कर्मकार की पत्नी को 6 हजार रुपये देय है। इसके तहत इन वर्षों में 133 श्रमिकों को लाभ मिला।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा सहायता योजना में 2031, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में श्रमिकों के बच्चे कक्षा 5 से 8 तक 70 प्रतिशत, कक्षा 9 से 12 तक एवं उससे ऊपर की कक्षाओं में 60 प्रतिशत होने पर अब तक 74 को लाभ मिला। साइकिल सहायता योजना में 18 हजार 414 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता में वर्ष 2016-17 में 8, पेंशन योजना में 9, चिकित्सा सुविधा योजना में वर्ष 2017-18 में 739, वर्ष 2018-19 में 435 लाभार्थियों को लाभ मिला है। कन्या विवाह सहायता योजना में वर्ष 2017-18 में एक पात्र का आवेदन स्वीकृत किया गया। प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि योजनाओं के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed