फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   इंटर कालेजों में रिटायर शिक्षकों से पढ़ेंगे बच्चे

इंटर कालेजों में रिटायर शिक्षकों से पढ़ेंगे बच्चे

Fri, 13 Jul 2018 11:49 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 13 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
इंटर कालेजों में रिटायर शिक्षकों से पढ़ेंगे बच्चे
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की घोर कमी से शिक्षण व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शैक्षणिक माहौल कायम करने के उद्देश्य से शासन ने नई पहल की है। सेवानिवृत्त शिक्षकों को मानदेय पर नियुक्त करने का फैसला लिया है। इसके तहत जिले में 64 रिटायर अध्यापकों ने आवेदन किया है, जिनकी काउंसिलिंग 14 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में होगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर तक संचालित में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों समेत प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के 686 पद रिक्त पड़े हैं। प्रधानाचार्य के 20 में 15, प्रधानाध्यापकों के 28 के सापेक्ष 23, प्रवक्ताओं के 145 के सापेक्ष 90, सहायक अध्यापकों के 961 के सापेक्ष 593 पद खाली चल रहे हैं। हाल यह है कि जिले के नामी स्कूलों में भी कार्यवाहक प्रधानाचार्य की तैनाती हैं। गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डड़वाघाट में सिर्फ एक शिक्षक ही तैनात हैं। शिक्षकों की घोर कमी को देखते ह़ुए शासन स्तर पर लिए गए निर्णय के मुताबिक राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों को मानदेय पर शिक्षण कार्य कराए जाने के लिए इच्छुक अध्यापकों से आवेदन पत्र मांगे गए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राज बहादुर मौर्य ने बताया कि 64 रिटायर शिक्षकों ने आवेदन किया है, जिनकी काउंसिलिंग 14 जुुलाई को 10 बजे से जिविनि कार्यालय में होगी। काउंसिलिंग के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन्हें तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed