{"_id":"5b48e5684f1c1b47748b46b5","slug":"201531503976-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 नए लेखपालों को बर्खास्तगी का नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 नए लेखपालों को बर्खास्तगी का नोटिस
siddharthnagar
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के पास धरने पर बैठे लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। एस्मा लागू किए जाने और फिर जिले में 52 लेखपालों के निलंबन व 350 से अधिक को नोटिस दिए जाने के बाद भी लेखपाल शुक्रवार को धरने पर डटे रहे। वहीं देर शाम हाल ही में नियुक्त हुए 300 लेखपालों को बर्खास्तगी का नोटिस दिया गया है। एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल ने इसकी पुष्टि की है।
बीएसए कार्यालय के परिसर में धरनारत लेखपालों की मांगों में ग्रेड पे-2800 करने, वेतन विसंगति दूर किए जाने, 2003-04 में प्रशिक्षु व 2005 में नियुक्ति पाए लेखपालों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने, राजस्व उप निरीक्षक नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराया जाए, संघ की मांग के अनुसार भत्तों में वृद्धि करने, ई-गर्वनेंस एवं ई-डिस्ट्रिक्ट के संपादन के लिए लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएं, प्रोन्नति के लिए डीपीसी के क्रमबद्धता सुनिश्चित करना शामिल है। वहीं कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम करन गुप्ता, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने धरने को समर्थन देते हुए उनके हर संघर्ष में सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्णय लिया है।