{"_id":"5b3f9fa54f1c1b91288b4f69","slug":"201530896293-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव के सामने एक्सईएन को ग्रामीणों ने सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव के सामने एक्सईएन को ग्रामीणों ने सुनाई खरी-खोटी
siddharthnagar
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनते अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। ब्लॉक क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय पोखरभिटवा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरिया में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनीष गर्ग ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और जमीनी हकीकत को जाना।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सूची में नाम होने के बावजूद खैरुन्निशा को गैस कनेक्शन न मिलने पर आपत्ति जताई। निर्देश दिया कि पात्रों को तत्काल गैस कनेक्शन दिया जाए। बताया गया कि गांव में कुल 146 शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसमें से 82 पूर्ण हो चुके हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत दस खाते खुले हैं। 15 परिवार ने बीमा कराया है। तीन दिव्यांगों को पेंशन मिलती है। वहीं पैर से दिव्यांग चुल्हाई पेंशन के लिए भटक रहा है। इस पर तुरंत पेंशन देने का निर्देश दिया गया। विधवा 84 और 32 वृद्धजनों के पेंशन की भी जानकारी ली। विद्युत निगम की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने एक्सईन को जमकर खरी खोटी सुनाई।
आरोप लगाया कि कनेक्शन लेने के दो वर्ष बाद भी बिजली बिल नहीं मिल रही है। सचिव ने निर्देश दिया कि गांव में कैंप लगाकर बिल जमा कराया जाए। सरकारी हैंडपंप घरों के अंदर लगने से पानी की किल्लत है। बाउंड्रीवाल के भीतर लगे नलों से पानी भरने को नही मिलता। निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर नलों को बाहर किया जाए। बीडीओ संजय श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि तीन दिन बाद उन्हें शिकायत के निस्तारण से संबंधित प्रगति की सूचना दें। इस दौरान डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ हर्षिता माथुर, डीएसओ डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता पीएन प्रसाद, डीपीओ राजीव सिंह, डीडी कृषि सीपी सिंह, गोपाल मिश्रा, बीडीओ लोटन महावीर सिंह, सीमा श्रीवास्तव, शीला यादव, नुसरत मिर्जा, सुमित्रा निषाद, मो. आरिफ, चंद्रशेखर, विमलकांत, विजयपाल, अखिलेश यादव, मनोज कुमार, गफ्फार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जांच नहीं हुई तो खुले में जाऊंगा शौच
पोखरभिटवा निवासी अकबर अली अंसारी ने संयुक्त सचिव से सरकारी योजना में हुए भ्रष्टाचार के जांच की मांग की है। आरोप लगाया कि घर में एक भी शौचालय निर्माण नहीं हुआ है, जबकि दस्तावेज में उसके घर में शौचालय बनना बताया गया है। कहा कि जब तक जांच नहीं हो जाती है। तब तक वह खुले में शौच जाएंगे। इस क्रम में ग्रामीणों ने पोखरभिटवा में पक्के मकान वाले को सरकारी आवास मिलने की शिकायत की गई।