फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मान्यता विहीन स्कूलों के खिलाफ आज से छिड़ेगा अभियान

मान्यता विहीन स्कूलों के खिलाफ आज से छिड़ेगा अभियान

Thu, 31 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
मान्यता विहीन स्कूलों के खिलाफ आज से छिड़ेगा अभियान
सिद्धार्थनगर। शासन की सख्ती के बाद बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग भी सख्त हो गया है। मान्यता आवेदन के लिए 31 अगस्त की डेडलाइन खत्म होने के बाद अब विभाग ने अभियान चलाकर इन स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए हैं। एक सितंबर से यह अभियान शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान कोई भी स्कूल बिना मान्यता संचालित पाया गया तो संचालक के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से जिले में कुल 415 स्कूलों को मान्यता दी गई है। इससे इतर सैकड़ों स्कूल बिना मान्यता के ही चल रहे हैं। इन स्कूलों के पास न तो भवन है और न ही योग्य स्टाफ। कोई झोपड़ी और टिन नशेड में चल रहा है तो कहीं खुले आसमान के नीचे कक्षाएं लग रही हैं। फीस, ड्रेस, किताब के नाम पर अभिभावकों-बच्चों का इन स्कूलों में बेतहाशा शोषण भी हो रहा है। वर्षों से संचालित इन स्कूलों को विभागीय अफसर भी मौन सहमति देते रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अब इन स्कूलों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। मान्यता विहीन स्कूलों को 31 अगस्त तक सभी शर्तों को पूरा करते हुए आवेदन की मोहलत दी गई थी। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी तमाम स्कूलों की ओर से कोई आवेदन नहीं पेश किया गया है। लिहाजा अब विभाग इन पर कार्रवाई की तैयारी में हैं। बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि एक सितंबर से मान्यता विहीन स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अगर कोई भी स्कूल बिना मान्यता संचालित होता पाया गया तो उनके विरुद्ध सीधे कार्रवाई होगी। एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


15 दिन बढ़ाई जाए आवेदन की तिथि
राष्ट्रीय स्वरोजगार महासंघ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। नवीन मान्यता के लिए आवेदन तिथि 15 सितंबर तक बढ़ाने की मांग की। छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपे ज्ञापन के जरिए कहा कि तीन सप्ताह से पूर्वांचल के कई जिले बाढ़ से ग्रसित हैं। आपदा की इस घड़ी में स्कूल प्रबंधन ने अपनी परवाह किए बगैर बाढ़ पीड़ितों की मदद में कदम बढ़ाया है। बाढ़ के कारण अफसरों का निरीक्षण न होने से अग्निशमन की एनओसी, आवेदन शुल्क की डीडी, एनओसी आदि नहीं बन सके हैं। लिहाजा शासन इन स्कूलों को आवेदन के लिए 15 दिनों की और मोहलत दे। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष गोस्वामी गौरव भारती, जिला महासचिव मुबारक अली, एचए रियाजी खान, जयप्रकाश श्रीवास्तव, नीलेश कुमार पांडेय, प्रभाकर मिश्र, सुधाकर तिवारी, प्रमोद मिश्र और उमेश चौबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed