{"_id":"595fbd684f1c1ba7308b4582","slug":"201499446632-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने पर्यावरण की सुरक्षा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने पर्यावरण की सुरक्षा का दिया संदेश
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। वन विभाग नौगढ़ रेंज की अगुवाई में शुक्रवार को सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को सदर विधायक श्यामधनी राही ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और स्कूली बच्चों ने पौधरोपण करने व वृक्षों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विधायक ने कहा कि वृक्ष ही मानव जीवन का आधार हैं। सभी को पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। डीएफओ बीके मिश्र ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हमें जागरूक रहना चाहिए। वृक्षों का संरक्षण बहुत ही आवश्यक है। इस दौरान एसडीओ आलोक सक्सेना, रेंजर राम प्रताप शुक्ल, प्रधानाचार्य दीनबंधु पांडेय, फारेस्टर सुभाष चंद्र त्रिपाठी, विवेक कुमार मिश्र, समन्वयक सिद्धार्थ शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं लोटन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हरिवंशपुर में शुक्रवार को सदर विधायक श्यामधनी राही के पौधरोपण कर स्कूली बच्चों को ड्रेस व पुस्तक वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करने की जरूरत है। अध्यापकों को इस अहम जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग से करना चाहिए। इस दौरान बीईओ गोपाल जी मिश्र, राम शंकर पांडेय, ममता सिंह, विनयकांत मिश्र, सत्येंद्र मिश्र, रविंद्र गौंड, द्विजेंद्रनाथ पांडेय और सत्येंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।