{"_id":"64c937e11782ab578c0982f6","slug":"200-vehicles-given-to-nepal-for-election-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2354-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चुनाव के लिए नेपाल को दिए 200 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चुनाव के लिए नेपाल को दिए 200 वाहन
Tue, 01 Aug 2023 10:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सरकार के समकक्ष अधिकारी को प्रतीक स्वरुप चाभी सौपते भारतीय राजदूत
सिद्धार्थनगर। भारत ने नेपाल को चुनाव के लिए 200 गाड़ियां तोहफे में दी है। मंगलवार को नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने एक समारोह के दौरान भारत सरकार की ओर से वित्तमंत्री जनार्दन शर्मा को 200 गाड़ियां उपहार स्वरूप दीं। उन्होंने बताया जाता है कि ये गाड़ियां नेपाल सरकार के अनुरोध पर उपलब्ध कराई गई हैं।
इन वाहनों का उपयोग चुनाव के दौरान किया जाएगा। चुनाव के बाद 120 गाड़ियां सुरक्षा एजेंसियां और बाकी 80 गाड़ियां चुनाव आयोग इस्तेमाल करेगा। नेपाल सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार पिछले वर्षों में भी नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों और चुनाव आयोग के उपयोग के लिए वाहन उपलब्ध कराती रही है। भारतीय दूतावास के अनुसार भारत ने अब तक चुनाव के दौरान नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल को 2400 से अधिक वाहन और नेपाली सेना और चुनाव आयोग को 400 से अधिक वाहन उपहार के रूप में प्रदान किए हैं।