फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   200 candidates absent in research eligibility test

शोध पात्रता परीक्षा में अनुपस्थित रहे 200 अभ्यर्थी

Thu, 06 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
200 candidates absent in research eligibility test
शोध पात्रता परीक्षा में अनुपस्थित रहे 200 अभ्यर्थी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बृहस्पतिवार को हुई शोध पात्रता की लिखित परीक्षा में 633 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि पंजीकृत 200 से अधिक परीक्षा में शामिल नहीं हुए। शोध पात्रता परीक्षा में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध छह जिलों के महाविद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का विशेष रूप से ध्यान दिया गया।
शोध पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र के अध्यक्ष व मुख्य नियंता डॉ. दीपक मिश्रा ने बताया कि प्रथम पाली में 15 विषयों में 442 अभ्यर्थी पंजीकरण थे, जिनमें से 332 उपस्थित हुए। इसी प्रकार द्वितीय पाली में पांच विषय में 396 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 301 परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि परीक्षा में 833 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था।
विज्ञापन

सभी कक्षों एवं मुख्य गेट पर सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था थी। अभ्यर्थियों की जांच करने वाले लोगों ने भी पूूरी सतर्कता बरती। कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव एवं शोध पात्रता परीक्षा के समन्वयक प्रो. सुशील तिवारी ने परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। इस मौके पर जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed