फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   20 quintals of laddus were sold in the festival

Siddharthnagar News: उत्सव में बिके 20 क्विंटल लड्डू

Tue, 23 Jan 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
20 quintals of laddus were sold in the festival
सिद्धार्थनगर। अयोध्या ही नहीं बल्कि हर घर में प्रभु श्रीराम विराजमान हुए। प्रभु के घर में वापसी को लेकर लोगों में उल्लास है। पूजा पाठ करने के साथ ही लोग लड्डू का प्रसाद वितरण किए हैं। लड्ड की मांग इतनी थी की चार बजे के बाद नगर की कई बड़ी दुकानों पर कम पड़ गए और ग्राहकों को लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, नगर में करीब 30 क्विंटल के आसपास लड्डू की बिक्री हुई है। इसी प्रकार लगभग 11 क्विंटल पेड़ा और बर्फी की बिक्री होने का अनुमान है। कारोबारियों ने बताया कि कुछ लोग पहले से ऑर्डर दे चुके थे।
विज्ञापन


---

अयोध्य श्रीराम मंदिर कार्यक्रम को देखते हुए कई लोग पहले से ऑर्डर दिए थे। वहीं, कुछ दो से 10 किलो तक खरीदकर ले गए। दोपहर तक छह क्विंटल लड्डू की बिक्री हो चुकी थी। देर शाम तक 10 क्विंटल के बिक्री का अनुमान है
विज्ञापन


गोपाल प्रसाद, मिष्ठान के दुकानदार

---

लड्डू की मांग दो दिन पहले से शुरू हो गई थी। कई लोग ऑर्डर देकर गए थे। दोपहर 12 बजे तक डेढ़ क्विंटल लड्डू की बिक्री हो चुकी है। इतनी ही औैर बिक्री होने का अनुमान है। इसके साथ ही पेड़ा और बर्फी की डिमांड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संदीप गुप्ता, मिष्ठान कारोबारी

---

अनुमान नहीं था कि मिठाई की बिक्री इतनी होगी। लगा कि बंदी का दिन है लोग कम निकलेंगे। लेकिन अन्य दिनों की तुलना में खरीदारी करने वाले अधिक आए थे। आने वाला हर व्यक्ति लड्डू ही मांग रहा है। पूछने पर बता रहे हैं कि प्रसाद वितरण करेंगे। सवा क्विंटल लड्डू की बिक्री कर चुके हैं।

प्रहलाद, मिष्ठान के दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed