{"_id":"6542a2c0d4b3d3d37a0439c6","slug":"2-more-bodies-found-in-aligarhwa-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7553-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विस्फोट में और दो और लाशें मिलीं, एक की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विस्फोट में और दो और लाशें मिलीं, एक की शिनाख्त
Thu, 02 Nov 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिले घटनास्थल पर मिले शरीर के अवशेष को ले जाते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के नेपाल बाॅर्डर स्थित अलीगढ़वा कस्बे में मंगलवार को हुई थी घटना
एक मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त, मलबा हटाने का काम जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा स्थित कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बे के गोदाम में हुए धमाके और आग लगने की घटना में दूसरे दिन बुधवार को दो और लोगों की लाशें मिलीं। अब मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। हालांकि, एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में चार घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। हालांकि, दूसरे दिन बुधवार को भी मलबा हटाने का काम जारी रहा।
क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से लगभग 70 मीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बे में मंगलवार को व्यापारियों के सामान रखने वाले गोदाम में तेज विस्फोट के बाद आग लग गई थी। देर रात मलबा हटाए जाने के दौरान दो और लाशें मिलीं। इसमें एक की पहचान गुड्डू हुसैन (38) पुत्र अब्दुल गनी निवासी तमानगर, बुटवल, थाना गर्गी जनपद रूपंदेही, मूल निवास जनपद महाराजगंज, थाना बृजमनगंज, गांव रतनापार के रूप में हुई। यह पूरे परिवार के साथ बुटवल में रहकर मीट शॉप चलाता था।
वहीं, दूसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसका नाम निजामुद्दीन निवासी नेपाल बताया जा रहा है। परिवार का कोई सदस्य पहचान करने के लिए नहीं पहुंच रहा है। दोनों लाशाें का पोस्टमार्टम हो रहा है। बच्चे को लेकर मंगलवार को ही लोग नेपाल चले गए थे। शिनाख्त न हो पाने के कारण एक शव का पोस्टमार्टम कराने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
इस धमाके में पहले दिन नेपाल के महादेव गांव के सुफियान (4) और कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर एक के अलीगढ़वा के अजय कसौधन (21) पुत्र मिठाई लाल की मौत हो गई थी। वहीं, नेपाल के महादेव निवासी राबिया खातून पत्नी मजीबुर्रह्मान, कोतवाली कपिलवस्तु क्षेत्र पोखरभिटवा निवासी इरफान अली पुत्र इंसान अली और पिपरहवा निवासी फारूक एवं इंसान अली भी घायल हुए हैं। इसमें दो लोगों का माधव प्रसाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वर्जन
अलीगढ़वा हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसकी जांच के लिए घटनास्थल से सैंपल लिए गए हैं। मौके से गैस सिलिंडर के रेगुलेटर मिले हैं। रेफ्रिजरेटर के कंप्रेशर या पटाखा से विस्फोट हो सकता है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आग के कारणों का पता चलेगा।
-पवन अग्रवाल, जिलाधिकारी