{"_id":"6522f67e8300ba83af071f14","slug":"2-injured-in-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-6086-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो जख्मी
Mon, 09 Oct 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के भरौली मोड़ के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के भरौली मोड़ के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बढ़नी पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के भरौली के रहने वाले पंकज विश्वकर्मा (35) पुत्र रामप्रसाद व गोली (30) पुत्र शारदा एक बाइक से बढ़नी गए थे। बताया जा रहा है कि रात लगभग आठ बजे दोनों लोग बढ़नी से घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर अपने गांव के मोड़ पर पहुंचे। तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें बढ़नी पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।