फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2 died in accident

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बालक और युवक की मौत

Thu, 27 Jun 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
2 died in accident
फोटो- है
विज्ञापन

लोटन कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुआ सड़क हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चनरैया के कौशलेंद्र मिश्र खेत का लेबलर लगाकर बराबर किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उनके पुत्र के साथ गांव का ही राहुल (12) पुत्र लौहर भी था, जो लेबलर पर चढ़ गया। चलते समय बैलेंस बिगड़ा और पिछले पहिया के नीचे गिर गया। पहिया चढ़ने के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। परिजनों के सूचना पर एंबुलेंस से लोटन सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोटन पुलिस घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के प्रयास में लगी है। उधर शव को पंचनामा बनाकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


दूसरी घटना लोटन कोतवाली चौकी हरिवंशपुर क्षेत्र के अंतर्गत ककरहवा-संपतिहा के बाॅर्डर स्थित ग्राम चिऊरहिया के पास बुधवार को रसियावल कला के संतोष (32) पुत्र गुच्छन की कार व टैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद मौत हो गई। घटना सुबह आठ बजे की है। संतोष दस दिन पहले कार लिए था। पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतोष की शादी दस साल पहले हई थी। जिससे तीन बच्चियां हैं। इस संबंध में एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed