फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लिया शहादत का बदला

सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लिया शहादत का बदला

Tue, 23 Apr 2019 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Apr 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लिया शहादत का बदला
साड़ी तिराहे पर भाजपा की सभा को संबोधित करते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। मोदी के नेतृत्व में देश और गरीबों का विकास हुआ है, जो भी वायदे किए गए थे। उसे सरकार ने पूरा किया। देश पर हमला करने वालों को देश में घुसकर मारा गया है। यह बातें मंगलवार को साड़ी तिराहा स्थित परिसर में भाजपा की ओर से आयोजित नामांकन सभा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कही। कहा कि सबका साथ और सबका विकास का जो नारा दिया गया था, उसे सरकार ने पूरा किया है। कहा हमारी सेना ने जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में घुसकर हमला किया है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। आज हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। देश का विकास हो रहा है। कहा जो रुपये केंद्र से विकास के लिए चलते थे। उसमें 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते थे। लेकिन मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म करने कर बिचौलिया राज समाप्त कर दिया। अब पूरा एक रुपये लोगों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने कहा कि लोग कहते हैं कि गठबंधन हुआ है। मगर यह गठबंधन नहीं ठगबंधन हैं। यह जोड़ी मोदी और योगी के डर से बनी है। कहा कि इस बार मोदी की लहर नहीं सुनामी है। कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह व मंत्री जय प्रकाश निषाद ने भाजपा के समर्थन में वोट मांगा। कार्यक्रम को सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राधवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, विधायक श्यामधनी राही, जिला प्रभारी अशोक सिंह, लोकसभा प्रभारी दुर्गा राय, जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी लाल बाबा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed